---विज्ञापन---

Spirit से हुआ Prakash Raj का पत्ता साफ? आग की तरह खबर फैलते ही खौला एक्टर का खून, बोले- ‘अभी मैंने…’

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज को फिल्म से बाहर निकालने की खबरें सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गईं हैं, तरह-तरह के दावे सामने आ रहे हैं, इस बीच खुद एक्टर ने सामने आकर सच बताया, आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा?

Spirit Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. इसी बीच एक खबर ने अचानक तूल पकड़ लिया है, कि दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज को फिल्म से बाहर कर दिया गया है. दावा किया गया कि उनका डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ विवाद हो गया, जिसके चलते उन्हें प्रोजेक्ट से हटाया गया, लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद प्रकाश राज ने सच्चाई सामने रख दी है.

अफवाहों ने पकड़ी आग

दरअसल, सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी है, कि फिल्म ‘स्पिरिट’ के सेट पर प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच अनबन हो गई है. कहा गया है, कि स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद मेकर्स ने प्रकाश राज को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इन खबरों के फैलते ही फैंस भी कन्फ्यूज हो गए, और सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन्स आने लगे.

---विज्ञापन---

क्या बोले प्रकाश राज?

जब ये अफवाहें हद से ज्यादा फैलने लगीं, तो प्रकाश राज ने खुद सामने आकर इन पर रिएक्शन दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए, साफ शब्दों में इन खबरों को फेक न्यूज बताया. प्रकाश राज ने लिखा कि कुछ लोग व्हाट्सएप से निकलकर जहरीली और झूठी कहानियां फैला रहे हैं.

यूजर्स को दी ये सलाह

उन्होंने तंज कसते हुए, कहा कि अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग तक शुरू नहीं की है, ऐसे में उन्हें बाहर किए जाने की खबरें बेबुनियाद हैं. एक्टर ने आगे कहा कि लोगों को ऐसी कहानियां गढ़ने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए.

क्या था पूरा मामला?

प्रकाश राज की सफाई से पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था, कि उनके व्यवहार से मेकर्स खुश नहीं थे, और इसी वजह से उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया गया. हालांकि, इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर फिल्म की टीम की तरफ से कभी तक कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. अब प्रकाश राज के ट्वीट के बाद यह साफ हो गया है, कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाह थीं, और उनके व मेकर्स के बीच सब कुछ ठीक है.

कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’?

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही सुर्खियों में है. इस फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं. पहले इसमें दीपिका पादुकोण का नाम था, लेकिन उनके बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी की एंट्री हुई है. इतना ही नहीं मेकर ने फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. बताया जा रहा है, कि ये मूवी 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Feb 09, 2026 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.