---विज्ञापन---

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं सिंगर अलका याग्निक, 2 साल से नहीं गाया कोई गाना

Alka Yagnik: अलका याग्निक की आवाज इंडियन सिनेमा की पहचान रही है. जहां अब वो करीब 2 साल ने गाना नहीं गा पा रही हैं. इसका करना एक बीमारी है, जिसका उन्होंने 2024 में खुलासा किया था. वहीं अब उन्होंने अपनी इस बीमारी को लेकर नया अपडेट दिया है.

Alka Yagnik: अपनी मधुर आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ‘मेलोडी क्वीन’ अलका याग्निक इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं. साल 2024 में एक दुर्लभ बीमारी का खुलासा करने के बाद, दिग्गज सिंगर ने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है. बीमारी की गंभीरता के कारण वे पिछले दो साल से किसी भी नए सिंगिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाई हैं.

क्या है ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’?

अलका याग्निक ने साल 2024 में खुलासा किया था कि वे एक दुर्लभ बीमारी ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ (Sensory Neural Nerve Hearing Loss) से जूझ रही हैं. एक वायरल इंफेक्शन के कारण उनकी सुनने की शक्ति पर गहरा असर पड़ा है. सिंगर ने इसे अपनी जिंदगी का “अचानक लगा सबसे बड़ा झटका” बताया था, जिससे उनका पूरा करियर और जीवन प्रभावित हुआ है.

---विज्ञापन---

दो साल से सिंगिंग से बनाई दूरी

बीमारी का पता चलने के बाद से ही अलका याग्निक ने कोई नया गाना रिकॉर्ड नहीं किया है. उन्होंने बताया कि संगीतकार आज भी उनके पास नए गानों के ऑफर लेकर आते हैं, लेकिन अपनी शारीरिक स्थिति के कारण वे किसी भी असाइनमेंट को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का ‘नरम कालजा’ था, जिसे ए.आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया था.

‘पद्म भूषण’ से मिला सम्मान और सुकून

हाल ही में अलका याग्निक तब चर्चा में आईं जब भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा. बीमारी के बीच इस सम्मान ने उन्हें थोड़ी खुशी और सुकून दिया है. उन्होंने बड़े ही विनम्र अंदाज में कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन भारत सरकार द्वारा चुने जाने पर वे बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हैं.

बेटी ने दी थी खुशखबरी

अलका ने साझा किया कि उन्हें इस बड़े सम्मान की जानकारी उनकी बेटी के जरिए मिली थी. पद्म भूषण मिलने पर उन्होंने कहा, “यह सम्मान जब भी मिलता है, इसका स्वागत ही होता है.” कठिन समय में इस तरह की पहचान मिलना उनके दशकों के समर्पण और भारतीय संगीत में उनके योगदान पर एक मुहर की तरह है.

फैंस से दुआओं की गुजारिश

बीमारी के कारण अलका ज्यादातर समय सार्वजनिक जीवन और लाइमलाइट से दूर रहती हैं. उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें. उनका कहना है कि वे अभी भी इस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रही हैं और रिकवरी की राह पर हैं.

First published on: Mar 31, 2026 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.