शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर्स इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में फिल्म का गाना पान की दुकान रिलीज हुआ था और इस सॉन्ग रिलीज पर एक इवेंट रखा गया था. जहां पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी फैंस, प्रेस से मुलाकात करते हैं. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फैंस ने शाहिद कपूर को स्टेज छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया. जिसका अब वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शाहिद को फैंस ने घेरा
दरअसल, शुक्रवार को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुंबई में आयोजित सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिसमें मीडिया कर्मी से लेकर फैंस तक मौजूद थे. दर्शकों से बातचीत के दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को स्टेज पर नए गाने पर उनके साथ डांस करने के लिए इनवाइट किया. हालांकि इसके बाद सिर्फ कुछ फैंस नहीं बल्कि कई अन्य फैंस भी स्टेज पर कूद पड़े और एक्टर को उन्होंने चारों ओर से घेर लिया. इस दौरान सभी फैंस उनके करीब जाने की कोशिश करते दिखे और लगातार सेल्फी लेने लगे.
स्टेज से जाने को मजबूर हुए शाहिद
फैंस की बढ़ती भीड़ देख शाहिद कपूर भी घबरा गए थे. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को कंट्रोल करने और फैंस को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ स्टेज पर लगातार बढ़ गई. इसके बाद शाहिद कपूर स्टेज से चले गए. लेकिन सुरक्षाकर्मियों के बीच में आने और स्थिति कंट्रोल होने के कुछ देर बाद शाहिद स्टेज पर फिर से आ गए थे. स्टेज पर वापस आने के बाद शाहिद ने फैंस के आगे डांस भी किया और आखिर में उन्होंने कहा, ” आप सभी का धन्यवाद. आप सब बहुत अमेजिंग हैं.”
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
ओ रोमियो को लेकर बात करें तो यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है.
यह भी पढ़ें- T20 World Cup से पहले सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान को दी भारत संग मैच खेलने की सलाह, बॉयकॉट पर कही ये बात