Salman Khan Friend Sushil Kumar Passed Away: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस समय गहरे दुख में हैं. उनके बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया है. इस खबर को खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया और अपने दोस्त को भावुक श्रद्धांजलि दी.
सलमान खान लिखा भावुक पोस्ट
सलमान ने देर रात एक पोस्ट शेयर करते हुए, सुशील कुमार के साथ अपने 42 साल पुराने रिश्ते को याद किया. उन्होंने लिखा कि सुशील उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसे थे. सलमान के शब्दों में, ‘वो सबसे अच्छे, दयालु और मददगार इंसान थे. चाहे उनकी खुद की जिंदगी में कितनी भी परेशानियां रही हों, लेकिन उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी.’
पोस्ट का एक-एक शब्द चीर देगा कलेजा
एक्टर ने आगे बताया कि सुशील हर मुश्किल हालात में भी पॉजिटिव रहते थे. चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक परेशानी क्यों न हो, उनका एक ही जवाब होता था. ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा.’ सलमान ने ये भी लिखा कि सुशील हमेशा नाचते-गाते रहते थे, और जिंदगी को पूरे दिल से जीते थे.
दोस्त को ‘भाईजान’ ने खास अंदाज में कहा अलविदा
अपने दोस्त को याद करते हुए सलमान ने एक बेहद भावुक लाइन लिखी, ‘उसका नाम सुशील कुमार है… या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था.’ इस लाइन ने फैंस को भी भावुक कर दिया. उन्होंने आगे लिखा, ‘अलविदा भाई… तुम एक सच्चे इंसान की तरह जिए और मौत से एक हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े.’
‘आंसू नहीं, खुशियों भीरी यादें’
सलमान खान ने अपने पोस्ट में ये भी कहा, कि उन्हें अपने दोस्त के लिए आंसू नहीं, बल्कि उनकी खुशियों भरी यादें याद रहेंगी. उन्होंने लिखा, ‘मेरा भाई मुस्कुराते हुए इस दुनिया से गया… क्या बात है भाई.’
सलमान खान दिया जिंदगी का गहरा मैसेज
पोस्ट के आखिरी में सलमान ने जिंदगी का एक गहरा मैसेज भी दिया. उन्होंने लिखा, ‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में… लेकिन एक दिन हम सबको जाना है. इसलिए ऐसा कुछ करके जाओ कि लोग तुम्हें याद रखें.’
सेलेब्स और फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
सलमान खान के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं, और सुशील कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ये खबर न सिर्फ सलमान बल्कि उनके फैंस के लिए भी दिल तोड़ देने वाली है.