Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramzan 2025: हिंदू होकर रमजान मनाते हैं ये 5 एक्टर, भाईचारे का देते हैं पैगाम; जानें लिस्ट में कौन-कौन?

Ramzan 2025: रमजान के पाक महीने को बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी सेलिब्रेट करते हैं। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर सोनम कपूर तक शामिल हैं। आइए आपको भी पूरी लिस्ट दिखाते हैं।

---विज्ञापन---

Ramzan 2025: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो हिंदू होकर भी रमजान मनाते हैं। साथ ही अपने फैंस को भाईचारा का पैगाम भी देते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े एक्टर्स का नाम भी शामिल है। ये सितारे रमजान के महीने में इबादत भी करते हैं। वहीं बॉलीवुड के ये सेलेब्स सज-धज कर इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

करीना कपूर

बॉलीवुड की गीत यानी करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में है। सैफ अली खान से शादी करने के बाद एक्ट्रेस भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं। साथ ही एक्ट्रेस रमजान के इस पाक महीने में इबादत भी करती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस इस त्यौहार की बधाईयां भी देती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के फैंस पर क्यों भड़की Unnati Tomar? गुस्से में दे डाली वॉर्निंग

---विज्ञापन---

सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली और स्टाइल क्वीन सोनम कपूर भी रमजान को सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए पोस्ट भी शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस इबादत भी करती हैं।

---विज्ञापन---

जैस्मिन भसीन

टीवी इंडस्ट्री से पंजाबी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाली जैस्मिन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ रमजान के पाक महीने को सेलिब्रेट करती हैं। साथ ही वो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती हैं।

---विज्ञापन---

हंसिका मोटवानी

‘कोई मिल गया’ मूवी से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी भी इस पाक महीने को सेलिब्रेट करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस फैंस के लिए भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें इस फेस्टिवल की बधाई भी देती हैं।

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिग बी अपने फैंस की खुशी का खास ख्याल रखते हैं। वो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रमजान के पाक महीने की शुभकामनाएं देते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी गोविंदा का कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम, जानें किनसे अफेयर्स की आ चुकी हैं खबरें?

First published on: Feb 27, 2025 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola