Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Digvijay Rathee के फैंस पर क्यों भड़की Unnati Tomar? गुस्से में दे डाली वॉर्निंग

Digvijay Rathee and Unnati Tomar: उन्नति तोमर और दिग्विजय राठी की जंग धमती दिख नहीं रही है। उन्नति ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के फैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Digvijay Rathee and Unnati Tomar: ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट रह चुके दिग्विजय राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच कोल्ड वॉर जारी है। हाल ही में उन्नति ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए दिग्विजय पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि दिग्विजय राठी ने इस मामले पर चुप्पी साधना जरूरी समझा। वहीं अब उन्नति ने दिग्विजय के फैंस पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्हें गुस्से में वॉर्निंग भी दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी गोविंदा का कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम, जानें किनसे अफेयर्स की आ चुकी हैं खबरें?

---विज्ञापन---

फैंस ने दी धमकी

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्नति ने दिग्विजय के फैंस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय के फैंस मुझे धमकी दे रहे हैं कि वो मेरी एआई से बनाकर प्राइवेट वीडियो लीक कर देंगे। साथ ही उन्होंने भी फैंस को वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा कुछ भी होता है तो मैं कार्रवाई करूंगी।’

---विज्ञापन---

दिग्विजय का नंबर किया था लीक

उन्नति का ये दावा तब आया जब उन्होंने दिग्विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं उन्नति ने दिग्विजय का नंबर भी लीक कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस पर भी सफाई दी थी और कहा था कि ये गलती से हुआ है। इस पर दिग्विजय ने भी बयान जारी कर कहा था कि मैंने हमेशा सभी की प्राइवेट चीजों का ध्यान रखा है, ये ही वजह है कि मैं इस विवाद पर चुप्पी साधना सही समझ रहा हूं।

‘स्प्लिट्सविला 15’ में मिले थे दोनों

बता दें दोनों की मुलाकात ‘स्प्लिट्सविला 15’ के सेट पर हुई थी। इसी शो में दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिली थी। वहीं शो के बाहर भी दोनों एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते भी नजर आते थे। हालांकि बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी ने सलमान खान के सामने क्लीयर किया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है और उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Actors List: ना ‘अनुपमा’, ना तेजस्वी; कौन बनीं टीवी की टॉप एक्ट्रेस? जानें पूरी लिस्ट

First published on: Feb 27, 2025 01:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola