Tuesday, 10 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मदीना में निकाह..अबू धाबी में हनीमून..महीने बाद Mr. Faisu ने बीवी को घुमाया विदेश,पैरेंट्स भी आए नजर

यूट्यूबर मिस्टर फैजू शादी के करीब एक महीने बाद पत्नी तान्या के साथ हनीमून मनाने अबू धाबी पहुंचे हैं। दोनों ने अपनी ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। खास बात ये है कि इस हनीमून पर फैजू के अम्मी-पापा भी साथ नजर आए। बस फिर क्या था, यूजर्स ने इसे हनीमून की जगह 'फैमिलीमून' बता दिया। कुछ लोगों ने तान्या के अलग-थलग नजर आने पर भी सवाल उठाए।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 10, 2026 16:04
Share :
Mr. Faisu

सोशल मीडिया स्टार और पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर फैजू इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मक्का-मदीना में निकाह के करीब एक महीने बाद फैजू अपनी पत्नी तान्या के साथ हनीमून मनाने अबू धाबी पहुंचे हैं। दोनों ने इस ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें न्यूली मैरिड कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इस हनीमून ट्रिप पर फैजू के अम्मी-पापा भी उनके साथ मौजूद हैं। फैमिली के साथ हनीमून की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आने लगे। किसी ने इसे हनीमून की जगह ‘फैमिलीमून’ बता दिया, तो किसी का कहना है कि इस खास ट्रिप पर तान्या थोड़ी अलग-थलग नजर आ रही हैं। यूजर्स का मानना है कि शादी के बाद पहली ट्रिप नए-नवेले कपल के लिए होनी चाहिए थी। वहीं, फैजू ने अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से भी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें तान्या बुर्के और हिजाब में नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में फैजू ने इसे प्यार, हंसी और यादगार एडवेंचर से भरी हनीमून डायरी बताया है। फिलहाल, कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2026 04:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो