Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

हरियाणा के इस एक्टर ने इंडस्ट्री में जमाई धाक, नाम बदलकर छोटे-छोटे रोल कर बना सुपरस्टार

बॉलीवुड के शानदार और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार इस सुपरस्टार ने अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में ऐसी धाक जमाई कि लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया.

Rajkummar Rao Birthday
राजकुमार राव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने छोटे-छोट किरदार निभाकर एक ऐसी शानदार और वर्सेटाइल इमेज बनाई जिसने उन्हें बड़े सम्मान के साथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया, वो एक्टर कोई और नहीं राजकुमार राव हैं. जो 31 अगस्त को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

कब हुआ था राजकुमार राव का जन्म?

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था. उनका असली नाम राजकुमार यादव है. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राजकुमार राव कर लिया था. खास बात यह है कि उनका स्क्रीन नेम उनकी मां ने सुझाया था. बचपन से ही राजकुमार को एक्टिंग का शौक था. वह स्कूल के दिनों में नाटकों और प्ले में हिस्सा लिया करते थे.

---विज्ञापन---

इस एक्टर को देख एक्टर बनने का देखा सपना

अभिनेता मनोज बाजपेयी के अभिनय से प्रभावित राजकुमार ने भी फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने पुणे के FTII से एक्टिंग की पढ़ाई की और इसके बाद मुंबई का रुख किया. शुरुआत में उन्हें छोटे रोल मिले, लेकिन उन्होंने हर किरदार में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की.

इस फिल्म से बॉलीवुड में रखा कदम

राजकुमार ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रण’ से फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद दिबाकर बनर्जी की ‘लव सेक्स और धोखा’ में काम किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म ‘शाहिद’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने वकील शाहिद आजमी का किरदार निभाया था. उनकी शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

---विज्ञापन---

हर जॉनर में खुद को राजकुमार ने किया साबित

इसके बाद राजकुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘काई पो चे!’, ‘तलाश’, ‘क्वीन, ‘शादी में जरूर आना’ ‘स्त्री’ सीरीज जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग का लोह मनवाया है. इंटेंस लुक से लेकर कॉमेडी और गंभीर चैलेंजिंग भूमिकाओं तक, राजकुमार ने हर जॉनर में खुद को साबित किया.

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हैं एक्टर

अवार्ड्स की बात करें तो राजकुमार को ‘शाहिद’ के लिए नेशनल अवॉर्ड समेत कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं. अब आने वाले समय में वह ‘प्रहार: अ उज्ज्वल निकम स्टोरी’, ‘रफ्तार’ और ‘दादा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. ‘दादा’ में वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाते दिखाई देंगे. यही वजह है कि राजकुमार के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola