Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Arjun की गिरफ्तारी पर बोले Varun Dhawan, ‘श्रीवल्ली’ ने जताई हैरानी

Varun Dhawan Support Allu Arjun: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है, अब एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने उनकी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है।

---विज्ञापन---

allu arjun varun dhawan
allu arjun varun dhawan file photo

Varun Dhawan Support Allu Arjun: साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की सक्सेस एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन इसी बीच आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अल्लू अर्जुन को नामपल्ली की सेशन कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस बीच अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रिएक्शन दिया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।

‘पुष्पा 2’ स्टार के सपोर्ट में आए वरुण 

इन दिनों वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन का प्रमोशन कर रहे हैं, इस बीच एक्टर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात की। दरअसल, सिनेपोलिस में आयोजित एक इवेंट में बात करते हुए वरुण ने कहा, ‘हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास हैं। जो हादसा हुआ है वो बहुत दर्दनाक है, मैं श्रद्धांजलि देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मगर हम सिर्फ एक शख्स को दोष नहीं दे सकते।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

किस मामले में हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।  इस दौरान अचानक अल्लू अर्जुन के आ जाने से पूरे थिएटर में लोगों के बीच भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 39 साल की एक महिला की जान भी चली गई थी। उनका बेटा गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। बाद में महिला के परिवार ने मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

‘श्रीवल्ली’ का आया रिएक्शन

पुष्पा 2 एक्टर की गिरफ्तारी मामले पर उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना ने ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने इस मामले पर हैरानी जताते हुए लिखा, ‘मैं अभी जो देख रही हूं, उस पर यकीन नहीं कर सकती..जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी। हालांकि, यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज़ के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है। यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल दहला देने वाली दोनों है।’

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना का ट्वीट

यह भी पढ़ें: Allu Arjun गिरफ्तारी मामले में नया मोड़, मृतक महिला के पति लेंगे केस वापस?

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2024 05:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola