Athiya Shetty Baby Bump Video: अनुष्का शर्मा ने 2024 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और उनके बाद क्रिकेटर रोहित शर्मा की वाइफ ने भी बेटे को जन्म दिया। ऐसे में अब जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल भी पापा बनने वाले हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं और 2025 में कपल के घर नन्हा मेहमान आएगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में अनुष्का शर्मा के साथ प्रेग्नेंट अथिया शेट्टी को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते स्पॉट किया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan से बदतमीजी देख भड़का Bigg boss का Ex कंटेस्टेंट, निकाली भड़ास
पति को सपोर्ट करने पहुंची अथिया (Athiya Shetty Baby Bump Video)
दरअसल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसमें अनुष्का और अथिया दोनों अपने पतियों को सपोर्ट करने पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया दोनों एक्ट्रेसेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा व्हाइट शर्ट और जींस पहने नजर आईं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अथिया
अनुष्का तेजी से वीडियो चलती दिख रही हैं और उनके पीछे प्रेग्नेंट अथिया ब्लैक-एंड-व्हाइट चेकर्ड राउंड-नेक टी-शर्ट और लॉन्ग डेनिम स्कर्ट पहने आराम से चल रही हैं। वीडियो में पहली बार अथिया शेट्टी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है, उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। अथिया बेबी बंप के साथ भी बहुत क्यूट लग रही हैं और उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2025 में मां बनेंगी अथिया शेट्टी
गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट किया था। कपल ने गुड न्यूज देते हुए एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है 2025।’ अथिया और राहुल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2023 में शादी रचाई थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बोल्डनेस ने इन 5 कंटेस्टेंट को Bigg Boss से कराया बेघर, अब निशाने पर कशिश