Tuesday, 10 February, 2026

---विज्ञापन---

Mardaani 3 Collection: क्या सोमवार को बॉर्डर 2 से आगे निकल पाई मर्दानी 3? जानें 11वें दिन का कलेक्शन

मर्दानी 3 के सोमवार के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने सोमवार के दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. दूसरी ओर सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 की कमाई में भी सोमवार को गिरावट देखी गई है. तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों में से सोमवार को किसने ज्यादा कमाई की है.

Border 2-Mardaani 3
Border 2-Mardaani 3

Mardaani 3-Border 2: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. दूसरी ओर रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई और इस मूवी को भी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉर्डर 2 के क्रेज के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. वहीं, मर्दानी 3 ने अपने दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है और क्या यह मूवी बॉर्डर 2 से मंडे की कमाई में आगे निकल पाई है. चलिए जानते हैं.

बॉर्डर 2 ने कमाए इतने करोड़

बॉर्डर को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 18वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अभी तक 18 दिनों में 311.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी को लेकर बात करें यह सिर्फ 6.83 प्रतिशत थी. मॉर्निंग शो में 4.49 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 8.12 परसेंट और शाम के शोज में 7.89 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.

मर्दानी 3 ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

मर्दानी 3 को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले 72 प्रतिशत गिरावट आई है. क्योंकि इसने रविवार के दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. मर्दानी ने अपने 11 दिनों में कुल 37 करोड़ की कमाई कर ली है.ऑक्यूपेंसी को लेकर बात करें तो 9 फरवरी को मॉर्निंग शोज में 6.67 परसेंट, दोपहर में 9.76 परसेंट और शाम के शोज में 10.18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है.

बॉर्डर 2 में दिखे ये कलाकार

बता दें कि बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है और इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बसंतर युद्ध के बारे में है.

मर्दानी 3 में नजर आए ये एक्टर्स

वहीं, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है. फिल्म में जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद जैसे एक्टर अहम रोल में दिखे हैं. फिल्म की कहानी लगातार किडनैप हो रही बच्चियों के बारे में है.

यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ ने तय किया नया मुकाम, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

First published on: Feb 10, 2026 07:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.