Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर कौन थे RBI गवर्नर एस. वेंकिटरमणन? जिनकी बायोपिक में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी एक बार फिर दमदार किरदार के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने लौट रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' रिलीज को तैयार है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---

Manoj Bajpayee Governor Movie: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर दमदार किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिले हैं. विपुल अमृतलाल शाह के बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तले बनी ये फिल्म 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्यों खास है मनोज बाजपेयी की ये फिल्म?

फिल्म की सबसे खास बात ये है, कि इसमें मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमणन से प्रेरित किरदार निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर में उनके किरदार की गंभीरता, नेतृत्व क्षमता और देश को आर्थिक संकट से उबारने की जद्दोजहद को बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

कौन थे एस. वेंकिटरमणन?

कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है, कि आखिर एस. वेंकिटरमणन कौन थे? दरअसल, वो देश के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों में से एक थे. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे एस. वेंकिटरमणन ने दिसंबर 1990 से दिसंबर 1992 तक RBI के 18वें गवर्नर के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी.

चुनौतीपूर्ण समय में एस. वेंकिटरमणन ने लिए अहम फैसले

ये वो दौर था जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था. विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा था, और देश पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा था. ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में एस. वेंकिटरमणन ने कई अहम फैसले लिए और अपनी दूरदर्शी सोच से देश को मुश्किल हालात से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी प्रशासनिक क्षमता और मजबूत नेतृत्व की आज भी मिसाल दी जाती है.

कब हुआ था एस. वेंकिटरमणन का निधन?

18 नवंबर 2023 को 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. अब फिल्म ‘गवर्नर’ के जरिए उनकी इंस्पायरिंग स्टोरी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी.

---विज्ञापन---

फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है. वहीं, मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर कितना असर छोड़ पाती है और एस. वेंकिटरमणन की विरासत को कितनी मजबूती से बड़े पर्दे पर पेश करती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 10:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola