Tuesday, 10 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mamta Kulkarni ने लिया संन्यास, नए नाम से बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपनी गृहस्थ जिंदगी से संन्यास ले लिया है। एक्ट्रेस महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं।

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस गृहस्थ जीवन से संन्यास ले लिया है। वहीं वो नए नाम से महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। इससे पहले ममता की साध्वी के अवतार में फोटोज भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज चल रहे महाकुंभ में उन्होंने दीक्षा भी ले ली है। आइए आपको भी बताते हैं ममता का नया नाम क्या है?

क्या होगा नया नाम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता कुलकर्णी अब नई पहचान के साथ नजर आएंगी। उनका नाम ममता कुलकर्णी से बदलकर ‘ममता नंद गिरी’ हो गया है। आज यानी शुक्रवार को एक्ट्रेस ने दीक्षा ले ली है। वहीं उन्होंने संगम तट पर पिंड दान भी किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की साध्वी के भेस में फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sky Force देखने को मजबूर कर देंगे ये 5 कारण, सारा-वीर की दिखी गजब कैमिस्ट्री

---विज्ञापन---

महाकुंभ में हुईं शामिल

शुक्रवार को एक्ट्रेस महाकुंभ में साध्वी अवतार में किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी मिलीं। वहीं इस दौरान जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि उनके साथ दिखाई दीं। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें वो अपना पूरा प्लान बता रही हैं।

12 साल बाद लाइमलाइट में आईं

इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से जानी जाती हैं। एक्ट्रेस पिछले 12 साल तक इंडस्ट्री से गायब रहीं। वहीं अब साध्वी के रूप में उनको देख फैंस भी शॉक्ड हो गए। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं। हालांकि अभी तक उनकी टीम ने इसका ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस बनी तो पिता ने किया बेदखल, 22 साल में दी 2 हिट, फिर भी करोड़ों की मालकिन; पहचाना कौन?

First published on: Jan 24, 2025 06:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो