Tuesday, 10 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

रावण ने क्यों अपने पास रख लिया था जटायू का नाखून? जानें रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के इस सीन का राज

Ramayana: 'रामायण: पार्ट 1' में रावण द्वारा जटायु का नाखून अपने पास रखने का सीन खूब चर्चा में है. रावण के अहंकार और जटायु द्वारा दी गई टक्कर की याद दिलाता यह सीन फिल्म का एक खास 'क्रिएटिव एडिशन' है, जिसका वाल्मीकि रामायण में जिक्र नहीं है.

ravana jatayu nail scene ramayana movie
ravana jatayu nail scene ramayana movie

Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana) में रावण और जटायु का युद्ध फिल्म का सबसे बड़ा हाई-पॉइंट बन चुका है. लेकिन क्या आपने ध्यान दिया कि युद्ध के बाद रावण ने जटायु का एक नाखून तोड़कर अपने पास क्यों रखा? 60,000 साल के पराक्रमी जटायु ने जिस तरह रावण के अहंकार को गहरी चोट पहुंचाई थी, रावण ने उसी अपमान और चोट की निशानी के तौर पर उस नाखून को अपने पास रख लिया. मेकर्स का यह क्रिएटिव एडिशन दर्शकों को अंदर तक हिलाकर रख रहा है.

60,000 साल की उम्र में भी रावण से भिड़ गया था जटायु

फिल्म में दिखाया गया है कि 60,000 साल की उम्र होने के बावजूद, जब जटायु देखता है कि रावण माता सीता का हरण कर ले जा रहा है, तो वह अपनी जान की बाजी लगा देता है. राजा दशरथ के साथ कई युद्ध जीत चुका धुरंधर योद्धा जटायु जानता था कि रावण से जीतना कठिन है, फिर भी वह पूरी ताकत से लड़ा और एक बार तो रावण की गर्दन तक काट दी.

---विज्ञापन---

रावण ने जटायु को मारने के बाद क्यों रखा नाखून?

युद्ध के दौरान रावण पहले जटायु के पंख काटता है और फिर उसे बेदर्दी से मार डालता है. इसके बाद रावण जटायु का एक नाखून तोड़कर अपने पास रख लेता है. रावण के लिए जटायु एक बेहद काबिल और पराक्रमी विरोधी था, जिसने उसके अहंकार को कड़ी चुनौती दी थी. रावण उस अपमान और चोट की निशानी के रूप में उस नाखून को संभालकर रखता है.

अहंकार और अपमान की निशानी है यह सीन

फिल्म में इस सीन का मतलब रावण के सिर चढ़कर बोलते अहंकार को दर्शाना है. रावण, जिसे किसी की बात न सुनने की आदत थी, वह जटायु द्वारा दिए गए जख्म को भूलना नहीं चाहता था. वह उस पक्षी का एक हिस्सा अपने पास रखता है ताकि उसे अपनी ताकत पर चोट करने वाले उस साहसी प्रयास की याद रहे.

---विज्ञापन---

वाल्मीकि रामायण में नहीं, यह मेकर्स का ‘क्रिएटिव एडिशन’ है

दर्शकों के लिए यह जानना जरूरी है कि रावण द्वारा जटायु का नाखून तोड़कर अपने पास रखने का यह प्रसंग मूल वाल्मीकि रामायण में नहीं है. अरण्य कांड में जटायु सिर्फ रावण को धर्म का ज्ञान देकर सीता हरण से रोकने की कोशिश करता है. फिल्म में इस सीन को कहानी में रोमांच और रावण के साइकोलॉजिकल माइंडसेट को दिखाने के लिए क्रिएटिवली जोड़ा गया है.

जटायु के किरदार पर अलग स्पिन-ऑफ फिल्म का ऐलान

फिल्म का यह विजुअल और भावनात्मक सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. जटायु के इस निडर और भव्य अवतार की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे भविष्य में जटायु के किरदार पर एक अलग स्पिन-ऑफ फिल्म भी लेकर आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2026 07:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो