Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Liger: ‘आफत’ गाने का ‘टीजर’ आउट, विजय को मनाती दिखीं अनन्या पांडे

Aafat Teaser Out: साउथ सिनेमा के एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ‘लाइगर’ में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरे […]

---विज्ञापन---

Aafat Teaser Out: साउथ सिनेमा के एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ‘लाइगर’ में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरे गाने ‘आफत’ (Aafat Teaser Out) का टीजर आया गया जिसे देख फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=9jbRCSZHodM&ab_channel=SonyMusicIndia

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday Post) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर शेयर किया है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि,’हमेशा एक खूबसूरत ड्रामा क्वीन होती है जो एक मां और बेटे के बीच आएगी!’ इसी के साथ उन्होंने बताया कि ये गाना कल 5 अगस्त को शाम 4 बजे रिलीज किया जाएगा।’ गाने का टीजर आते ही छा गया है और अब फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda Post) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इस टीजर को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ‘लाइगर’ का ट्रेलर भी आ चुका है जिसने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के गाने ‘अकड़ी-पकड़ी’ (Akdi Pakdi) और ‘वाट लगा देंगे’ (Vaat Laga Denge) भी रिलीज हो चुके है।

---विज्ञापन---

‘लाइगर’ की बात करे तों इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) कर रहे हैं जबकि करण जौहर (Karan Johar) ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से विजय देवराकोंडा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, ये फिल्म इसी साल 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को फैंस रिलीज से पहले ही सुपरहिट बता रहे है वहीं देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ती है।

First published on: Aug 04, 2022 04:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola