---विज्ञापन---

Krrish 4 पर लटकी तलवार! इस कारण रोकी गई Hrithik Roshan की फिल्म की शूटिंग

Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 है और इस सुपरहीरो फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि फिल्म की शूटिंग फिलहाल किन्हीं कारणों से रोक दी गई है.

Krrish 4
Krrish 4

Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है. फिल्म का डायरेक्शन इस बार ऋतिक रोशन खुद कर रहे हैं और यह मूवी यश राज फिल्म्स के निर्माता आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि हाल ही में फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मूवी की शूटिंग रोक दी गई है. तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है.

बजट के कारण रोकी गई शूटिंग

दरअसल, ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि मोस्ट अवेटेड कृष 4 की शूटिंग का काम फिलहाल के लिए रोक दिया गया है.इस फिल्म को रोकने का कारण इसका बढ़ता हुआ बजट बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट को लेकर काफी मतभेद है. दोनों ही फाइनेंशियल पक्ष पर सहमति नहीं बना पा रहे हैं, जिसके कारण काम को रोक दिया गया है. फिल्म का निर्माण काम 2026 से आगे बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

बजट के कारण ऋतिक और आदित्य में चल रहा है मतभेद

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन जो इस बार कृष 4 से बतौर डायरेक्शन भी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. वो मूवी को बड़े स्केल पर बनाना चाहते हैं. जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये होगा. दूसरी ओर आदित्य चोपड़ा इस बात पर राजी नहीं है और वह कथित तौर पर 350 करोड़ के बजट से ऊपर नहीं जाना चाहते हैं. कई बार की बातचीत के बाद भी दोनों में बजट को लेकर कुछ फिक्स नहीं हो पाया है.

फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर ऋतिक कर रहे हैं काम

जैसा कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है और अब 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होगी या नहीं इसको लेकर कोई कंफर्मेशन अभी नहीं है. फिल्म की शूटिंग की नई डेट भी अभी तय नहीं की गई है. बता दें कि पहले फिल्म को लेकर घोषणा की गई थी कि यह मूवी इस साल फ्लोर पर आ जाएगी. लेकिन बजट के कारण चीजें संभव होती नहीं दिख रही हैं. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक लगातार फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, कई प्रोडक्शन हाउस ने भी एक्टर से संपर्क किया है और उनकी इच्छा के मुताबिक बजट के साथ फिल्म निर्माण के लिए तैयार हो सकते हैं.

पिछली बार इस फिल्म में दिखे थे ऋतिक

काम को लेकर बात करें तो ऋतिक रोशन पिछली बार फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे. यह मूवी भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई थी. मूवी में जूनियर एनटीआर भी दिखाई दिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी.

यह भी पढ़ें- 2024 में छप्पर फाड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का आ रहा है सीक्वल, फिर बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाएगी Fahadh Faasil की मूवी

First published on: Feb 09, 2026 12:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.