Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akshay Kumar ने दिल्ली सीएम से की मुलाकात, क्या Kesari Chapter 2 होगी टैक्स फ्री?

अक्षय कुमार दिल्ली सचिवालय पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी बात की। आइए आपको बताते हैं आखिर किस मुद्दे पर बात हुई?

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Meeting with Delhi CM: अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी केसरी चैप्टर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग आज दिल्ली में हुई। इस दौरान आर माधवन और अक्षय संग कई बड़े-बड़े मंत्रियों ने भी मूवी देखी। वहीं अक्षय दिल्ली सचिवालय भी पहुंचे। वहां उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की है। वहीं एक्टर ने सीएम से दिल्ली में मूवी को टैक्स फ्री करवाने के मुद्दे पर भी बात की। वहीं कई बड़े नेता और मंत्री स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल, एक ने तो फिल्मों को कह दिया अलविदा

---विज्ञापन---

हरदीप सिंह पुरी ने की तारीफ

मूवी की स्क्रीनिंग दिल्ली के खास मेहमानों के लिए रखी गई थी। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मंजिंदर सिंह सिरसा, अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज जैसे कई मुख्य नेता शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मूवी की काफी तारीफ भी की।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर की पोस्ट शेयर

हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर स्क्रीनिंग के टाइम की एक फोटो शेयर की। इसमें अक्षय कुमार, आर. माधवन और फिल्म निर्माता अमरप्रीत पाल सिंह बिंद्रा नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए तारीफ भी की। उन्होंने लिखा कि इस मूवी को आज की पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है। ये एक ऐतिहासिक और जरूरी कहानी को सामने लाती है।

क्या दिल्ली में होगी मूवी टैक्स फ्री?

वहीं अक्षय कुमार ने इस दौरान दिल्ली सचिवालय का भी रुख किया। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान आर माधवन भी उनके साथ नजर आए थे। अक्षय ने दिल्ली मुख्यमंत्री से दिल्ली में मूवी को टैक्स फ्री करवाने के मुद्दे पर बातचीत की। वहीं इस मीटिंग के बाद लग रहा है कि ये मूवी दिल्ली में टैक्स फ्री हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनुकूल मिश्रा? जिन्होंने कन्नड़ एक्ट्रेस वैष्णवी गौड़ा से की सगाई, फोटोज हुईं वायरल

First published on: Apr 15, 2025 05:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola