Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bharat Bhagya Vidhata Poster: आंखों में डर और चेहरे पर हिम्मत-फर्ज लिए दिखीं कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर रिलीज

Film Bharat Bhagya Vidhata Motion Poster Release: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है.

---विज्ञापन---

Film Bharat Bhagya Vidhata Motion Poster Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंगना की आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के मेकर्स ने आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये मोशन पोस्टर बहुत शानदार और आईकैची है. इसमें आपको कंगना एक अलग ही अवतार में देखने को मिलेगी. इस पोस्टर में कंगना की आंखों में डर और उनके चेहरे पर कर्तव्य की हिम्मत दिखाई दे रहे हैं. ये मोशन पोस्टर देखने के बाद से फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. चलिए आपको बताते इस पोस्टर और फिल्म से जुड़ी जरूरी जानकरी देते हैं.

‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ये मोशन पोस्टर बहुत ही दमदार है. ‘द अनसीन हीरोज’ नाम का ये मोशन पोस्टर उन आम लोगों को सलाम करता है जो सबसे मुश्किल समय में खास और शक्तिशाली बन जाते हैं. ये लोग हमेशा हमारे आस-पास ही होते हैं और अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन अपनी जिंदगी से बढ़कर करते हैं. यह बहादुरी की परिभाषा को बड़े-बड़े कारनामों से हटाकर, कर्तव्य, सहनशक्ति और शांत साहस पर फोक्स करती है. इस मोशन पोस्टर इन्हीं की बहादुर हीरों के बलिदान का सार दिखाई दे रहा है.

फिल्म की कहानी

मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ कहानी अस्पताल के गलियारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी जगह है जहां डर का सामना घबराहट से नहीं बल्कि सूझबूझ और सामूहिक संकल्प से किया जाता है. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या बोलीं कंगना?

वहीं, इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा, ‘भारत भाग्य विधाता’ उन अनदेखे हीरोज को एक सलाम है जो मुश्किल के समय मानवता और सद्भाव की सबसे बड़ी ढाल बनकर खड़े होते हैं. सच्ची बहादुरी किसी बैज, अनुमति या मेडल के वादे का इंतजार नहीं करती. इस मोशन पोस्टर का हर एक फ्रेम हमें उन लोगों की आंखों में देखने के लिए मजबूर करता है जिन्होंने बिना किसी पहचान की चाहत के अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. मुझे इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है.’

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola