Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कॉमेडी के नाम पर गाली देना…’, कुणाल कामरा विवाद पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद से महाराष्ट्र में माहौल गर्माया हुआ है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपमान करने के बाद कंगना रनौत ने अपनी टिप्पणी दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

Kangana Ranaut on Kunal Kamra
Kangana Ranaut on Kunal Kamra

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा द्वारा किए गए कटाक्ष को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी की मेहनत और सफलता का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बंगले पर किए गए गैरकानूनी तोड़फोड पर भी टिप्पड़ी की है।

‘गाली-गलौज को कॉमेडी कहना गलत’

मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, “हमें सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है, जब कोई व्यक्ति सिर्फ 2 मिनट फेमस होने के लिए ऐसा करता है। चाहे सरकार हो या सत्ता, हर इंसान की इज्जत होती है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। कॉमेडी के नाम पर किसी का अपमान करना गलत है।”

---विज्ञापन---

#WATCH दिल्ली: कुणाल कामरा विवाद पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “…आप कोई भी हो लेकिन किसी का अपमान करना…एक व्यक्ति जिसके लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है और आप उसका अपमान कर रहे हैं…ये लोग कौन हैं?…कॉमेडी के नाम पर गाली देना, लोगों का मज़ाक उड़ाना…हमें सोचना चाहिए कि… pic.twitter.com/Lg0qy6sCf2

---विज्ञापन---

रनौत ने सवाल उठाते हुए कहा, “ये लोग कौन हैं और इनकी साख क्या है? शिंदे जी कभी रिक्शा चलाते थे और आज अपनी मेहनत से इतने आगे बढ़े हैं। जिन्होंने खुद जीवन में कुछ नहीं किया, वे दूसरों की मेहनत पर सवाल उठा रहे हैं। अगर वे कुछ लिख सकते हैं, तो साहित्य में लिखें, लेकिन गाली-गलौच को कॉमेडी कहना सही नहीं है।”

“मेरा बंगला गिराना अवैध था, लेकिन कामरा के खिलाफ कार्रवाई वैध”

कंगना ने कुणाल कामरा के स्टूडियो पर की गई बीएमसी की बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “मेरे बंगले को गिराया गया था, जो पूरी तरह अवैध था, लेकिन कुणाल कामरा के खिलाफ जो कार्रवाई हुई, वह कानून के दायरे में थी। इन दोनों मामलों की तुलना नहीं की जा सकती।” उन्होंने अपने बंगले की तोड़-फोड़ को स्टूडियो पर चले बुलडोजर से बिलकुल अलग बताया।

---विज्ञापन---

क्या बोले एकनाथ शिंदे?

इस पूरे विवाद पर एकनाथ शिंदे की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि कटाक्ष करने की भी एक सीमा होनी चाहिए। उन्होंने कामरा की टिप्पणियों की तुलना “सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने” से की और कहा कि अगर कोई हद पार करता है, तो क्रिया की प्रतिक्रिया भी होती है।

यह भी पढ़ें:  कुणाल कामरा मामले में क्या बोले एकनाथ शिंदे? कांग्रेस बोली- दोबारा बनाएंगे स्टूडियो

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

कुणाल कामरा द्वारा “दिल तो पागल है” गाने की पैरोडी से हुई, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहा। उन्होंने अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल पर भी चुटकुले बनाए, जिसमें शिवसेना और एनसीपी के विभाजन का जिक्र किया गया। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके शो पर ही तोड़फोड़ मचा दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, जानें आगे क्या होगा?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 01:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola