Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुणाल कामरा मामले में क्या बोले एकनाथ शिंदे? कांग्रेस बोली- दोबारा बनाएंगे स्टूडियो

कुणाल कामरा मामले में पहली बार एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। वहीं कांग्रेस द्वारा स्टूडियो को दोबारा बनाए जाने की बात कही है।

Kunal Kamra Case
Kunal Kamra Case

कॉमेडियन कुणाल कामरा के मामले में एक तरफ खार पुलिस ने समन भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे का पहली बार बयान सामने आया है। उधर कांग्रेस द्वारा दोबारा से स्टूडियो बनाने को लेकर बात कही गई है। इस मामले में आइए जानते हैं कि उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा है और इस मामले में आगे क्या होने वाला है।

एकनाथ शिंदे का बयान आया सामने

महाराष्ट्र में कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेना गलत है। हर व्यक्ति को एक स्तर बनाए रखना चाहिए, नहीं तो क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।”

---विज्ञापन---

खार पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा समन

मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा को समन जारी किया है। उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह फिलहाल मुंबई में मौजूद नहीं हैं। पुलिस ने उनके घर समन भेजा, जिसे उनके पिता ने रिसीव किया। अब देखना होगा कि वह पुलिस के सामने मौजूद होते हैं कि नहीं।

फिर से बनेगा स्टूडियो?

शिवसेना के शिंदे गुट द्वारा खार स्थित हैबिबेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के बाद बीएमसी ने इसे गिरा दिया था। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। मुंबई यूथ कांग्रेस ने कहा कि वह इस स्टूडियो को दोबारा बनाएगी। बता दें कि मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर कहा, “मुंबई में गुंडागर्दी चल रही है, पुलिस क्या कर रही है? कुणाल ने किसी का नाम नहीं लिया, फिर भी कार्रवाई हो रही है। विचारों की आजादी को दबाया नहीं जा सकता।” कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस को भी घेरा और कहा कि “अगर हिम्मत नहीं है तो कुर्सी छोड़ दें।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, जानें आगे क्या होगा?

क्या है पूरा विवाद?

कुणाल कामरा द्वारा “दिल तो पागल है” गाने की पैरोडी से हुई, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहा। उन्होंने अपने शो में महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल पर भी चुटकुले बनाए, जिसमें शिवसेना और एनसीपी के विभाजन का जिक्र किया गया। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके शो पर ही तोड़फोड़ मचा दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस एक्टर शिहान हुसैनी का निधन, ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे कराटे मास्टर

First published on: Mar 25, 2025 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola