---विज्ञापन---

55 की उम्र में एक्टिंग से संन्यास ले रहे हैं R Madhavan? रिटायरमेंट पर बोले-’60 की उम्र में किसी पर…’

आर माधवन ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने 60 की उम्र के बाद फिजिकल और फाइनेशनल स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए हैं.

R Madhavan
R Madhavan

बॉलीवुड एक्ट्रेस आर माधवन हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए थे और इस फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी. एक्टर 55 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वह बेहतरीन किरदार निभा रहे हैं. इस उम्र में भी लाखों लड़कियां उनकी दीवानी हैं. हालांकि हाल ही में आर माधवन ने बढ़ती उम्र को लेकर बात की है. साथ ही रिटायरमेंट पर भी अपने विचार साझा किए हैं.

अपने रोल के बारे में आर माधवन ने कही ये बात

दरअसल, वरुण दुआ के साथ बातचीत करते हुए आर माधवन ने हाल ही में अपनी आने वाली वेब सीरीज लेगेसी को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह इसमें जो रोल कर रहे हैं वो उनकी असल जिंदगी से मेल खाता है. एक्टर ने कहा, ” मैं एक ऐसा रोल कर रहा हूं, जो मेरी उम्र के हिसाब से बिल्कुल सही है. पिछली बार की तुलना में अब मेरे बाल पहले से कहीं ज्यादा सफेद हो गए हैं.

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, ” अगर आप हेल्दी रहें और अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें, तो 90 साल तक जीवित रहना अब कोई बड़ी बात नहीं है. बल्कि 90 से 100 साल तक जीना भी अब संभव हो रहा है.

---विज्ञापन---

60 के बाद उम्र पर बोले आर माधवन

इस बीच उनसे उनके सबसे बड़े डर के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, उन्होंने आगे कहा, ” लाइफ में पहले 30 साल प्लानिंग के हिसाब से होते हैं. अगले 30 साल करियर और फैमिली बनाने में बीत जाते हैं. लेकिन 60 साल की उम्र में अचानक सब कुछ रुक जाता है. उसके बाद के 30 साल की कोई प्लानिंग नहीं होती है.” मेरा सबसे बड़ा डर किसी पर निर्भर होना है. फिजिकली और फाइनेशली रूप से. यह मेरे लिए नरक से भी बदतर है.

---विज्ञापन---

रिटायरमेंट पर आर माधवन ने कही ये बात

इस बीच एक्टर ने रिटायरमेंट को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ” एक सोमवार आप सर होते हैं, अगले दिन आप सिर्फ एक नागरिक होते हैं. आप वह प्रासंगिकता, वह अधिकार खो देते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर काट रही गदर, शनिवार को किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 03:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.