---विज्ञापन---

Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा ने Owen Cooper को दी बधाई, ‘बाहुबली’ की ‘राजमाता’ का बर्थडे

Entertainment News in Hindi: फिल्मों के बॉक्स ऑफिस से लेकर पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' और 'राइज एंड फॉल' तक और बॉलीवुड गलियारों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News Update in Hindi: मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक ताजा अपडेट के लिए आपका E24 के लाइव में स्वागत है। यहां आपको टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड, और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले देखने को मिलेगी। जपानी एनीमे फिल्म ‘डीमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल’ साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में पहला एविक्शन हो गया है। एंटरटेंमेंट से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

15:33 (IST) 15 Sep 2025
Entertainment News Live: रैपर बादशाह का पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मैसेज

मशहूर रैपर बादशाह ने एरिया के ओकलैंड में कॉन्सर्ट के दौरान पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को इमोशनल मैसेज दिया है। बादशाह ने स्टेज पर कहा कि गिरकर उठते हैं, उठेंगे।

https://www.instagram.com/reel/DOlBmS1EQ3r/?utm_source=ig_web_copy_link

14:31 (IST) 15 Sep 2025
Entertainment News Live: उर्वशी रौतेला और अंकुश हाजरा के खिलाफ ED का समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा को अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने समन भेजा है। दोनों को 16 सितंबर को ईडी के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है।

14:17 (IST) 15 Sep 2025
Entertainment News Live: घर पर फायरिंग के बाद खुशबू पटानी ने शेयर किया सेल्फ डिफेंस वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के बरेली वाले घर पर कुछ दिनों पहले ही गोलीबारी हुई थी। इसके बाद अब दिशा की बहन और पूर्व मेजर खुशबू पटानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सेल्फ डिफेंस की वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि खतरे के समय खुद को कैसे बचाया जा सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DOkYUPwj6QA/?utm_source=ig_web_copy_link

12:54 (IST) 15 Sep 2025
Emmy Awards 2025 Live: Owen Cooper को प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

एमी अवॉर्ड्स में ‘एडोलसेंस’ सीरीज फेम एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र के अवॉर्ड विनर बने हैं। उनकी इस जीत पर प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी है।

12:25 (IST) 15 Sep 2025
Entertainment News Live: 'बाहुबली' की 'राजमाता' का बर्थडे आज

‘बाहुबली’ की राजमाता शिवगामी के रूप में पॉपुलर हुईं राम्या कृष्णन आज 55 साल की हो गईं। राम्या ने तेलुगु, तमिल, और मलयालम सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

https://www.instagram.com/p/DKZY0fkSxT0/?utm_source=ig_web_copy_link

10:49 (IST) 15 Sep 2025
Entertainment News Live: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आज होंगे EOW के सामने पेश

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आज 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में EOW के सामने पेश होंगे। पहले उन्हें 10 सितंबर को पेश होना था, लेकिन उन्होंने EOW से थोड़ा समय मांगा था। जिसके बाद 15 सितंबर की तारीख दी गई, जब उन्हें पेश होना पड़ेगा।

https://www.instagram.com/p/DJ-5InTMaVf/?utm_source=ig_web_copy_link

10:32 (IST) 15 Sep 2025
Rise and Fall Live: पवन सिंह को धनश्री वर्मा ने दी चुनौती

राइज एंड फॉल के नए एपिसोड में धनश्री वर्मा ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने पवन सिंह को खुली चुनौती देगी। दरअसल, धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट हुई हैं, जिसमें धनश्री वर्मा खुलेआम पवन सिंह को पूरे हफ्ते लड़ाई करने की चुनौती दी है। इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा कि शुरू कहां से करना है गाली गलौज से या फिर बातों से।

https://www.instagram.com/reel/DOlMdZrkdVr/?utm_source=ig_web_copy_link

09:35 (IST) 15 Sep 2025
Emmy Awards 2025 Live: 'द स्टूडियो' को मिला बेस्ट कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड

प्राइम वीडियो की 'द स्टूडियो' सीरीज ने बेस्ट कॉमेडी सीरीज का एमी अवॉर्ड जीता है। सेठ रोजेन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक, एलेक्स ग्रेगरी और फ्रिडा पेरेज स्टारर इस शो को एमी अवॉर्ड 2025 में कुल 23 नॉमिनेशन मिले थे।

08:37 (IST) 15 Sep 2025
Emmy Awards 2025 Live: 'अडोलसेंस' सीरीज ने जीता बेस्ट राइटिंग का अवॉर्ड

Emmy Awards 2025 में नेटफ्लिक्स की ‘अडोलसेंस’ सीरीज को बेस्ट राइटिंग अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी इस सीरीज के लिए ओवेन कूपर को मिला है।

08:14 (IST) 15 Sep 2025
Box Office Report Live: एनीमे फिल्म 'डीमन स्लेयर' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एनीमे मूवी ‘डीमन स्लेयर’ इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म ने मजह तीन दिनों में 3500 करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस मूवी ने कमाई के मामले में ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने वर्ल्डवाइड 2625 करोड़ की कमाई की थी।

08:01 (IST) 15 Sep 2025
Bigg Boss 19 Live: 'बिग बॉस 19' के घर से बेघर हुए ये दो कंटेस्टेंट

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस बार डबल एविक्शन हुआ है। शो के 'वीकेंड का वार' में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक को घर से बेघर होना पड़ा। 'बिग बॉस 19' में नतालिया और नगमा का सफर खत्म हो गया है।

First published on: Sep 15, 2025 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.