Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारी काफी जोर-शोर से जा रही हैं. 12 मई 2026 से शुरू होने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारी मात्रा में भारतीय एक्ट्रेसेस हिस्सा लेंगी और कान्स के पॉपुलर रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदी दर्ज कराएंगी. लेकिन कहते हैं ना भारत में कान्स का मतलब सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक और रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदी से हैं. लेकिन हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक वेन्यू से एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंडियन फैंस के बीच खलबली मचा दी है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
लॉरियल पेरिस के कैम्पेन से बाहर हुईं ऐश्वर्या
इस साल के कान्स फेस्टिवल से पहले ब्यूटी ब्रांड लॉरियल पेरिस ने इंस्टाग्राम पर 10 मई को नए प्रमोशन कैम्पेन का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन की एब्सेंस देखकर फैंस फैंरान और परेशान हो गए. वीडियो में होटल मार्टिनेज की छत से ब्रांड से जुड़ी एक्ट्रेस के बड़े पोस्टर फहराते हुए दिखाए गए. इनमें आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया और हेलेन मिर्रेन शामिल थीं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘और… एक्शन! कान्स की सबसे पॉपुलर बिल्डिंग को फेस्टिवल लुक मिल रहा है. @martinezhotel आधिकारिक तौर पर L’Oréal Paris के डिजाइनों में रंग गया है.’
ऐश्वर्या के बिना अधूरा है कान्स
वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ब्रांड से यह सवाल पूछना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या राय बच्चन को कैम्पेन में क्यों शामिल नहीं किया गया. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कमेंट में हर कोई ऐश्वर्या राय बच्चन की मांग कर रहा है. नए चेहरे आ सकते हैं, लेकिन असली ऐश्वर्या की जगह कोई नहीं ले सकता.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या का पोस्टर कहां है?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘लॉरियल को क्या हुआ? क्या आप भूल गए कि उसने भारत में आपके ब्रांड को किस तरह स्थापित किया था?’ कई फैंस ने यह भी दावा किया कि ऐश्वर्या के बिना कान्स कैम्पेन अधूरा सा लग रहा था.’ बता दें कि ऐश्वर्या साल 2004 में इस ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं, तब से लेकर अब तक ऐश्वर्या ने लॉरियल पेरिस के लिए कान्स के रेड कार्पेट पर 20 से ज्यादा बार चली हैं. हर बार उनकी मौजूदगी ने एक अलग छाप छोड़ी है.