---विज्ञापन---

अपनी अलग ‘धुरंधर’ बनाएंगे असली ‘जमील जमाली’, फिल्म के नाम का भी कर दिया खुलासा

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर जब से रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' रिलीज हुई है, तब से पाकिस्तान के एक नेता का जीना दुश्वार हो गया है. दरअसल फिल्म का जब पहला पार्ट आया था, तो जमील जमाली के रोल की पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने खुद से तुलना की थी. वहीं अब पाकिस्तानी नेता का एक नया बयान सामने आया है.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी खलबली पैदा कर दी है. फिल्म में राकेश बेदी द्वारा निभाए गए ‘जमील जमाली’ के किरदार को लेकर अब असली पाकिस्तानी नेता नबील गबोल का तीखा बयान सामने आया है. आइए जानते हैं पाकिस्तानी नेता ने क्या बयान दिया…

‘जमील जमाली’ के इंडियन एजेंट वाले ट्विस्ट पर बवाल

‘धुरंधर 2’ में सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने कोdhurandhar 2 मिला जब पाकिस्तानी नेता जमील जमाली (राकेश बेदी) को भारत का जासूस (एजेंट) दिखाया गया. इस ट्विस्ट ने भारतीय दर्शकों को तो रोमांचित कर दिया, लेकिन नबील गबोल इससे काफी खफा नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो में कहा कि भारत असल जिंदगी में पाकिस्तानी फौज से नहीं लड़ सकता, इसलिए फिल्मों में ऐसे मनगढ़ंत ट्विस्ट दिखाता है.

---विज्ञापन---

राकेश बेदी के किरदार पर तंज

नबील गबोल ने दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी द्वारा निभाए गए अपने फिल्मी वर्जन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि राकेश बेदी का यह कहना कि उन्होंने किसी एक नेता को नहीं बल्कि जनरल पाकिस्तानी राजनेताओं को कॉपी किया है, गलत है. नबील का दावा है कि 2007 में ल्यारी के MNA वही थे और यह किरदार सीधे तौर पर उन पर आधारित है.

‘ल्यारी’ को मिला इंटरनेशनल फेम

नबील गबोल का मानना है कि फिल्म ने ‘ल्यारी’ (कराची का एक इलाका) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कर दिया है. उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि ल्यारी वाले बहुत तगड़े हैं और उन्हें ऐसी फिल्मों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वे चुप नहीं बैठेंगे.

अपनी फिल्म ‘ल्यारी का गब्बर’ का ऐलान

भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर देने के लिए नबील गबोल ने अपनी खुद की फिल्म बनाने का फैसला किया है. उन्होंने खुलासा किया कि वे ‘ल्यारी का गब्बर’ नाम से एक प्रोजेक्ट लाएंगे, जिससे हिंदुस्तानियों को पता चल सके कि असल ल्यारी क्या है और असल नबील गबोल कौन है. उनका कहना है कि यह उनकी तरफ से फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब होगा.

सोशल मीडिया ट्रोलिंग का दिया जवाब

इंडियन सोशल मीडिया पर नबील गबोल को लेकर काफी ट्रोलिंग चल रही थी कि वे इस फिल्म पर खामोश क्यों हैं. इस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “आज तारीख देख लो (26 मार्च), नबील गबोल अब जवाब देगा और जबरदस्त देगा.” उन्होंने साफ किया कि वे अपनी पहचान और इलाके की छवि को लेकर किसी भी फिल्मी कहानी को स्वीकार नहीं करेंगे.

First published on: Mar 27, 2026 11:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.