Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’, 67 की उम्र में मां बनने की बात पर नीना गुप्ता ने दिया ऐसा जवाब, ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद

नीना गुप्ता अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल के दिनों में भी ऐसा कुछ देखने को मिला.

नीना गुप्ता ने की ट्रोलर्स की बोलती बंद
neena gupta

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी, बच्चे और वजन को लेकर किए जाने वाले सवालों पर बात की और बताया कि वह ऐसे लोगों को किस अंदाज में जवाब देती हैं. इस दौरान उन्होंने बॉडी शेमिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया, जिसे सुनकर शायद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

शादी कब कर रही हो?

CNN News18 से बातचीत में नीना गुप्ता से जब पूछा गया कि वह शादी से जुड़े निजी सवालों का सामना कैसे करती हैं, तो उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में जवाब बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे, ‘शादी कब कर रही हो?’ तो वह पलटकर कहती हैं, ‘तुम्हारे बाप का नहीं खाती, तुम्हें क्या परेशानी है… तुमने शादी की है या नहीं?’

---विज्ञापन---

नीना का बेबाक जवाब

नीना का यह जवाब साफ करता है कि उन्हें बिना मतलब किसी की निजी जिंदगी में दखल देना बिल्कुल पसंद नहीं है. वह मानती हैं कि हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का हक है, जो हक कोई भी उनसे नहीं छीन सकता है.

बॉडी शेमिंग पर नीना की खास सलाह

नीना ने बॉडी शेमिंग का सामना करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार वह साड़ी पहन रही थीं और कमर के पास साड़ी को थोड़ा ठीक किया. इससे कपड़ा वहां थोड़ा ज्यादा इकट्ठा हो गया. इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी बॉडी, वजन और प्रेग्नेंट होने की बात तक कहना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंसी पर चौंकाने वाली कही बात

एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों ने उनकी उम्र को लेकर सवाल करते हुए यहां तक पूछ दिया कि क्या वह 60 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं. इस पर नीना ने ट्रोलर्स को जवाब देने के बजाय मजेदार अंदाज अपनाया. उन्होंने अपनी टीम से कहा कि लोगों से कह दो कि ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं.’

कैसे ट्रोलर्स का करतीं हैं सामना?

नीना ने कहा कि जब कोई आपके शरीर या वजन को लेकर टिप्पणी करे, तो उसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे लोगों से कह देना चाहिए, ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं.’ उनका मानना है कि इस तरह के जवाब से बॉडी शेमिंग करने वालों की बात का असर ही खत्म हो जाता है.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर नीना

वर्कफ्रंट की बात करें, तो नीना गुप्ता कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आ रहीं है. सीरीज में उनके साथ देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख और सुमीत राघवन समेत कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं.

First published on: Sep 11, 2026 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola