Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय संग डेब्यू, मिस इंडिया में ऐश्वर्या-सुष्मिता को दी टक्कर, फिर इंडस्ट्री छोड़ बनीं साध्वी; पहचाना कौन?

Bollywood Actress Barkha Madan: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर धर्म की राह पकड़ ली है। साथ ही अपना नाम भी चेंज कर लिया है। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं?

---विज्ञापन---

Bollywood Actress Barkha Madan: बॉलीवुड में कईं ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई और फिर इंडस्ट्री से गायब भी हो गईं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर धर्म की राह पकड़ ली है। अक्षय कुमार के साथ हिट डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस ‘मिस इंडिया कॉन्टेस्ट’ 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन को भी टक्कर दे चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बरखा मदन की। जिन्होंने इंडस्ट्री को छोड़कर धर्म की राह पकड़ ली और बौद्ध भिक्षु बन गईं। अब उन्हें ग्यालटेन समतेन के नाम से जाना जाता है। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत

बरखा मदन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1994 में हुए ‘मिस इंडिया कॉन्टेस्ट’ में उन्होंने ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन को कड़ी टक्कर दी थी। बरखा उस कॉन्टेस्ट में फर्स्ट रनर-अप रही थीं। उन्हें ‘मिस टूरिज्म इंडिया’ का खिताब भी दिया गया था। वहीं एक्ट्रेस मलेशिया में ‘मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता’ में थर्ड रनर-अप रही थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chahat Pandey ने बेघर होते ही 5 कंटेस्टेंट्स को किया बेनकाब, किसे बताया विनर?

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार के साथ हिट डेब्यू

मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की दुनिया में हाथ आजमाया। उन्होंने साल 1996 में अक्षय कुमार की एक्शन मूवी ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें अक्षय और बरखा के साथ-साथ रेखा और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में थे। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

7 साल तक नहीं मिला काम

‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ हिट होने के बाद भी एक्ट्रेस को अपनी अगली फिल्म पाने के लिए तकरीबन सात साल लग गए। साल 2003 में उन्हें राम गोपाल वर्मा की ‘भूत’ मूवी ऑफर हुई। इस मूवी में बरखा को उनकी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही मिली। इस मूवी में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, रेखा, फरदीन खान और तनुजा जैसे बड़े एक्टर्स होने के बाद भी बरखा ने लोगों के दिल पर अलग छाप छोड़ी।

---विज्ञापन---

टीवी शोज में भी किया काम

मूवीज के बाद एक्ट्रेस ने कईं टीवी शोज में भी काम किया। उन्होंने ‘क्रांति’ और ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने मूवीज का निर्माण करने का फैसला लिया। उन्होंने ‘सोच लो’ और ‘सुर्खाब’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने दलाई लामा से प्रेरित होकर बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला लिया। इसके बाद वो भिक्षु बन गईं और उन्होंने अपना नाम बदलकर ग्याल्टेन समतेन रख लिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इन कंटेस्टेंट पर भड़की मीडिया, तीखे सवालों से गर्म हुआ घर का माहौल

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2025 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola