Alia Bhatt Ranbir Kapoor Viral video: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बना नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का प्रीमियर, जहां आलिया और रणबीर ने साथ पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दोनों हाथों में हाथ डाले इवेंट में पहुंचे और मीडिया के सामने जमकर पोज दिए. इस दौरान रणबीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आए, जबकि आलिया भट्ट ऑल ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखीं.
आलिया का दिखा खास अंदाज
इवेंट में आलिया का अंदाज देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है, कि आलिया हाल ही में हुए ‘मेट गाला 2026’ में क्यों नहीं पहुंचीं. अब इसका जवाब भी सामने आ गया है. कहा जा रहा है, कि आलिया ने इस बार ग्लोबल इवेंट को मिस कर अपनी फैमिली को प्रायोरिटी दी, और सास नीतू कपूर की फिल्म के प्रीमियर में शामिल होना ज्यादा जरूरी समझा. यही वजह है, कि सोशल मीडिया पर लोग आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं, और कह रहे हैं, ‘बहू हो तो ऐसी.’
साथ नजर आया पावर कपल
हालांकि, दिलचस्प बात ये रही कि प्रीमियर में आलिया और रणबीर साथ नजर आए, लेकिन आलिया अपनी सास नीतू कपूर के साथ कैमरे में कैद नहीं हुईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर नीतू कपूर कहां थीं. दरअसल, इस खास स्क्रीनिंग में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे, और लंबे समय बाद पूरा परिवार एक साथ नजर आया. यही वजह है, कि ये प्रीमियर अचानक लाइमलाइट में आ गया.
क्यों हुई सोशल मीडिया पर हलचल तेज?
वैसे भी आलिया और रणबीर जब भी साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो जाती है. हाल ही में दोनों अपनी बेटी राहा के साथ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में दिखे थे, जहां उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थीं. अब ‘दादी की शादी’ के प्रीमियर से सामने आई उनकी नई वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
वर्कफ्रंट पर बिजी आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं. मां बनने के बाद भी उन्होंने अपनी रफ्तार धीमी नहीं की है. जल्द ही आलिया फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. इसके अलावा चर्चा है, कि उन्हें ‘तुम्बाड 2’ के लिए भी अप्रोच किया गया है. हालांकि, इस खबर पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
फैंस का मिल रहा भरपूर सपोर्ट
बहरहाल, ‘दादी की शादी’ के प्रीमियर में आलिया का ये फैमिली फर्स्ट अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है, और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, कि बहू हो तो आलिया भट्ट जैसी हो, जिसने अपने परविरा के लिए अपने इस खास इवेंट को भी साइड कर दिया.