Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akshay Kumar का ‘चुरा के दिल’ चलीं Shilpa Shetty, एक्टर्स ने रीक्रिएट किया आइकॉनिक डांस

Akshay Kumar-Shilpa Shetty Recreate Iconic Dance: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने एक इवेंट के दौरान आइकॉनिक गाने पर डांस किया। दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।

---विज्ञापन---

Akshay Kumar-Shilpa Shetty Recreate Iconic Dance: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। एक्टर्स ने 31 साल बाद अपने आइकॉनिक डांस को रिक्रिएट किया है। वहीं दोनों पर सबकी निगाहें ठहर गई। 31 साल बाद भी दोनों की केमिस्ट्री वैसे ही देख फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए। हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट में दोनों ने इस गाने पर डांस कर सबका ध्यान खींच लिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Chhaava ने 10 फिल्मों को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड, किन फिल्मों से पीछे है अभी?

---विज्ञापन---

फैंस ने रखी डिमांड

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार दोनों ही पहुंचे थे। वहीं फैंस ने स्पेशल डिमांड रख दी। स्टेज पर दोनों ने अपने आइकॉनिक और एवरग्रीन सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस किया। ये गाना साल 1994 में आई ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ मूवी का है। इसमें शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ-साथ सैफ अली खान और मुकेश खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

---विज्ञापन---

31 साल बाद दिखी केमिस्ट्री

31 साल बाद दोनों की वही केमिस्ट्री देख फैंस भी काफी खुश लगे। वहीं इस इवेंट के दौरान शिल्पा और अक्षय दोनों ने ही व्हाइट कलर के आउटफिट कैरी किए। शिल्पा ने व्हाइट नेट साड़ी कैरी की। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और व्हाइट हील्स के साथ कैरी किया। वहीं दूसरी ओर अक्षय भी व्हाइट कोट और पैंट में बेहद हैंडसम लगे। इस इवेंट को दीया मिर्जा होस्ट करतीं नजर आईं।

दोनों फिटनेस के शौकीन

बता दें शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 49 साल की होने के बाद भी उन्होंने खुद को काफी मेंटेन किया हुआ है। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए जिम वीडियोज अपलोड करती हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। उनकी फिटनेस का तो हर कोई दीवाना है। अक्षय बॉलीवुड में सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kumar Vishwas के करोड़पति दामाद कौन? बेटी अग्रता की शादी की इनसाइड तस्वीरें

First published on: Mar 04, 2025 07:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola