Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

एक छोटी-सी बंदूक और सोशल मीडिया पर भूचाल! ‘धुरंधर’ और आदित्य धर की डिटेल ने उड़ाया इंटरनेट

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की लहर दौड़ पड़ी है. दरअसल, डायरेक्टर ने हाल ही में एक बंदूक के सीन को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को समझाया था, जिसके बाद उनकी बातों का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स शेयर करना और धुरंधर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.

Dhurandhar-Aditya Dhar Ranveer Singh
Dhurandhar-Aditya Dhar Ranveer Singh

Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया और इस शानदार कमाई के बाद फिल्म की हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद हाल ही यह सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल काट रही है और लोग इसको लेकर जमकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक गन से शुरू हुए मीम्स

दरअसल, इसकी शुरुआत तब हुई जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई. ओटीटी पर रिलीज के बाद फैंस ने अपनी पैनी नजरों से कई ऐसी चीजें देखी, जिनके बारे में शायद मेकर्स भी नहीं सोच सकते थे. आदित्य धर ने फिल्म के एक सीन के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे रणवीर सिंह (हमजा) और दानिश पंडोर (मजहरी) ने अलग-अलग तरह से गन पकड़ी है. हमजा ने उंगली ट्रिगर से दूर रखी थी, जबकि उजैर अपनी उंगली ठीक ट्रिगर पर रखता है. इसी को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा दिया है.

आदित्य ने बंदूक सीन पर कही थी ये बात

वहीं, इसको लेकर आदित्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा था, ” “एक ट्रेन्ड आदमी जब तक जरूरी ना हो, किसी उद्देश्य के साथ बिना शूट नहीं करता, ट्रिगर से उंगली दूर रखता है,” क्योंकि ये ट्रेंड रहता है और संयम को दर्शाता है.

लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर लोग लगातार आदित्य धर को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस सीन में, लड़का आधा सेब खाता है और दूसरा आधा फेंक देता है, जिससे पता चलता है कि फिल्म के दो पार्ट हैं. आप पहला पार्ट देख रहे हैं और दूसरे पार्ट के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा. आदित्य धर साहब का लेखन इनसेन है.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ट्विटर पर लोग ऐसे होचे हैं, ध्यान दीजिए कि इस सीन में चाय में नमक है और हमला पहला घूंट लेते ही चाय थूक देता है. आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर में बारीकियों पर किया गया काम वाकई अमेजिंग हैं.”

एक यूजर ने लिखा, “वह सीन याद है जब डोंगा रणवीर सिंह को सिगरेट पीने के लिए कहता है और वह मना कर देता है, लेकिन उनके ज़ोर देने पर वह सिगरेट पी लेता है. अब सीधे धुरंधर 2 के टीजर पर आते हैं, जहां उसे खून से लथपथ चेहरे के साथ सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. यह हमें बताता है कि धूम्रपान की आदत कितनी बुरी है. आप दोस्तों के कहने पर मजे के लिए शुरू करते हैं, लेकिन अंत में इतने आदी हो जाते हैं कि यह आपकी जान को खतरे में डाल देता है. एक जीनियस की तरह सूक्ष्म सामाजिक संदेश दे रहे है आदित्य धर.”

एक अन्य यूजर ने कहा, “ध्यान दीजिए कि इस सीन में रहमान डकैत की दो आंखें और दो कान हैं. यहां तक ​​कि हमजा की भी दो आंखें और दो कान हैं. ये बताता हैं कि फिल्म दो भागों में बनेगी. आदित्य धर द्वारा बारीकी से किया गया काम.”

यह भी पढ़ें- O Romeo के सॉन्ग लॉन्च पर शाहिद कपूर देख फैंस हुए बेकाबू, स्टेज छोड़ने को मजबूर हुए एक्टर

First published on: Feb 07, 2026 02:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.