Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

डेब्यू से पहले एक्ट्रेस ने खोया मां का साया, धर्म की पकड़ी राह, 28 की उम्र में करोड़ों की मालकिन; पहचाना कौन?

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू से पहले ही मां को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने धर्म की राह पकड़ी और इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने स्टार किड होने के बाद भी काफी कुछ फेस किया है। इनमें से कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ झेला है। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन डेब्यू से पहले ही उनके सिर से मां का साया उठ गया। जी हां हम बात कर रहे हैं जाह्नवी कपूर की। आज एक्ट्रेस अपना 28वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें: Kalpana Raghavender क्यों ले रही थीं स्लीपिंग पिल्स? सिंगर को क्या थी बीमारी? बेटी ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी?

जाह्नवी कपूर ने भले ही बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं दी हैं लेकिन अपने 7 साल के करियर में वो 82 करोड़ की मालकिन बन गई हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के 5 से 10 करोड़ तक चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस ने रियल स्टेट में भी 30 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। वहीं वो एक ऐड के 70-80 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

---विज्ञापन---

2018 में किया था डेब्यू

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में ‘धड़क’ मूवी से की थी। वो तब महज 20 साल की थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सेमी हिट साबित हुई थी। वहीं मूवी ने 74.19 करोड़ की कमाई की थी। मूवी रिलीज होने से पहले जाह्नवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। उनकी मां और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आज भी इस बात का दुख है कि उनकी मां उनकी डेब्यू मूवी नहीं देख सकीं।

---विज्ञापन---

धर्म की पकड़ी राह

मां के जाने के बाद एक्ट्रेस एकदम टूट गई थीं। इसके बाद उन्होंने धर्म की राह पकड़ ली। वो अक्सर मंदिर जाते दिखाई देती हैं। देवरा की रिलीज के टाइम एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर जाते देखा गया था। वहीं सारा अली खान के साथ एक्ट्रेस केदारनाथ के दर्शन भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Gopal Verma की बढ़ी मुश्किलें, चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जारी किया वारंट; जमानत खारिज

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2025 08:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola