---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी गाने ‘कमर में दागी’ ने हिलाया इंटरनेट, कुछ ही घंटे में मिले मिलियन्स में व्यूज

Khesari Lal Yadav's New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से अपने नए गाने की वजह से इंटरनेट पर छा गए हैं. इस गाने को कुछ ही घंटों में मिलियन्स में व्यूज मिले हैं.

Khesari Lal Yadav’s New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के रॉकिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. इस बार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव अपने नए भोजपुरी गाने की वजह से इंटरनेट पर छाएं हुए हैं. वैसे खेसारी लाल ने उन स्टार्स में हैं, जिनके गाने हो या फिर फिल्म वो आते ही छा जाते हैं. कुछ समय पहले उनके होली सॉन्ग ने खूब धमाल मचाया था. अब खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है. इसके अलावा, खेसारी का ये नया गाना यूट्यूब की टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को कुछ ही घंटों में मिलियन्स में व्यूज मिले हैं. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.

यूट्यूब पर गदर मचा रहा खेसारी का गाना

खेसारी लाल यादव के इस नए भोजपुरी गाने के बोल ‘कमर में दागी’ हैं, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर गदर मचा रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर सिर्फ 15 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. इस गाने में आपको खेसारी का एक अलग ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा. सॉन्ग ‘कमर में दागी’ में खेसारी ने कभी हीरोइन को साड़ी बांधते और पत्नी को निहारते दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

ताका-झांकी करते दिखे खेसारी लाल

3 मिनट 20 सेकेंड के ‘कमर में दागी’ सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में खेसारी लाल बंद कमरे में ताका-झांकी करते दिखाई देते हैं, जिसमें हीरोइन अपने कपड़े बदलते दिखाई देती है. इसके बाद गाने में खेसारी लाल की पत्नी उससे शिकायत करती है कि साड़ी पहनने की वजह से उसके कमर पर दाग का निशान बन गया है. गाने ‘कमर में दागी’ में खेसारी लाल की पत्नी का किरदार एक्ट्रेस, इनफ्लुएंसर और मॉडल सोना डे ने निभाया है.

फैंस को पसंद आया गाना

‘कमर में दागी’ सॉन्ग गाने को खेसारी लाल यादव ने सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. इस गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. वहीं, इसके शानदार म्यूजिक को रोशन सिंह ने कंपोज किया है. फैंस भी इस गाने पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं. गाने के कमेंट में एक फैन लिखा, ‘खेसारी भैया की टक्कर में कोई नहीं…’

First published on: Apr 01, 2026 03:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.