---विज्ञापन---

Back

25 साल के एक्टर की दर्दनाक मौत, 1000 फीट गहरी खाई में गिरी कार, हादस में गई 7 लोगों की जान

Mahesh Pawar Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री के यंग और टैलेंटेड एक्टर महेश पवार का निधन हो गया है. 25 साल के एक्टर की मौत भीषण सड़क हादसे में हुई है.

---विज्ञापन---

Mahesh Pawar Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के यंग और टैलेंटेड एक्टर महेश पवार का निधन हो गया है. टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ के फेमस एक्टर महेश पवार की मौत भीषण सड़क हादसे में हुई है. इस हादसे में 25 साल के महेश पवार के साथ 7 और लोगों की मौत हो गई है. इस बात जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है. महेश पवार के एक्सिडेंट और निधन खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी कर्रवाई कर रही है.

1000 फीट गहरी खाई में गिरी कार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महेश पवार के साथ ये हादसा मुंबई से लगभग 180 किलोमीटर दूर पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर मौजूद अंबेनाली घाट के एरिया में हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक SUV के 1000 फीट से अधिक गहरी खाई में गिरी है. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान एक्टर महेश पवार (25), रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) और अंश चव्हाण (19) के रूप में हुई है. इसमें 7 लोग सतारा के रहने वाले थे और एक रत्नागिरी का रहने वाला था.

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, रविवार को ये सभी लोग तड़के करीब 2 बजे दापोली के हार्ने से एसयूवी में निकले थे. जब वो सतारा नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने उन्हें तलाशना शुरू किया और आखिर में पुलिस स्टेशन जा कर रिपोर्ट लिखवाई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिए पीड़ितों की आखिरी लोकेशन का पता लगाया गया. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह अम्बेनाली घाट क्षेत्र में तलाशी के दौरान पुलिस को एसयूवी गहरी खाई में गिरी हुई मिली.

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2026 10:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola