Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 साल से ओटीटी पर गदर मचा रही है ये वेब सीरीज, मजेदार कहानी आज भी जीत लेती है दर्शकों का दिल

Web Series: ओटीटी की एक ऐसी सीरीज, जिसकी कहानी आज भी दर्शकों का दिल जीत लेती है. मजेदार किरदार और गांव की सादगी से सजी इस सीरीज का क्रेज 4 साल बाद भी कम नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---

panchayat series

Web Series: ओटीटी के जमाने में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज हर हफ्ते रिलीज हो रही हैं. दर्शक भी इन्हें सालों से खूब प्यार दे रहे हैं. इनमें बड़े-बड़े स्टार्स, भारी बजट, और फिल्मों की तरह ही मेहनत और लगन होती है. फिर भी कई शोज कुछ दिनों में लोगों के दिमाग से उतर जाते हैं. लेकिन आज हम आपको ओटीटी की एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. एक ऐसी इंडियन सीरीज, जिसमें ना कोई सुपरहीरो, ना ताबड़तोड़ एक्शन और ना ही बड़ा सस्पेंस. सादगी ही असली पहचान है. इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. सिर्फ 8 एपिसोड वाली ये सीरीज आज भी ओटीटी की सबसे पसंदीदा सीरीज में गिनी जाती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी वेब सीरीज?

जी हम बात कर रहे हैं इंडिया की पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘पंचायत’ की, जिसके सीजन 2 ने पूरे देशभर में सुर्खियां बटोरीं. जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज को साल 2022 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. ‘पंचायत’ का पहला सीजन साल 2020 में आया था, लेकिन दूसरे सीजन ने इसकी लोकप्रियता को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. फुलेरा गांव की कहानी हर किसी के दिल में बस गई.

---विज्ञापन---

‘पंचायत सीजन 2’

‘पंचायत सीजन 2′ ने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया. इसकी शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. गांव की जिंदगी को मजेदार तरीके से दिखाती इस सीरीज को हर व्यक्ति खुद से जोड़कर देखना लगा. ऐसे में पूरे देशभर में इसे जबरदस्त प्यार मिला और देखते ही देखते ये भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक बन गई. सीरीज के डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर बसे हुए हैं. इस सीरीज ने दर्शकों को इमोशनली तरीके से कनेक्ट किया.

चारों सीजन सुपरहिट

अबतक इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और जल्द ही इसका पांचवा सीजन भी आने वाला है. ‘पंचायत’ के अब तक रिलीज हुए चारों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है. इसके हर नए सीजन में कुछ खास और मजेदार देखने को मिलता है. यही वजह है कि ‘पंचायत’ इंडिया की सबसे सफल और चर्चित वेब सीरीज में से एक है.

---विज्ञापन---

कब आएगा ‘पंचायत 5′?

साल 2025 में पंचायत का चौथा सीजन रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और प्यार दिया. वहीं अब दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें ‘पंचायत’ के मेकर्स इस सीरीज के पांचवें सीजन का ऐलान भी कर चुके हैं. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस सीरीज का पांचवा सीजन साल 2026 में आ सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2026 07:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola