YouTuber Anurag Doval’s wife Ritika Chauhan on Accident: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में छाए हुए हैं. विषय बने हुए हैं. पहले उन्होंने अपने मां-बाप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें और उनकी पत्नी को टॉर्चर करते थे. जिसके चलते बीवी छोड़कर चली गई और वह खुद डिप्रेशन का शिकार हो गई. इसी बीच अनुराग ने सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान देने की कोशिश की. उन्होंने अपनी कार को डिवाइडर से टक्करा दिया. इसी बीच अब उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है.
पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टा स्टोरी पर अनुराग का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि अनुराग की हालत में सुधार हो रहा है. रितिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘अनुराग अभी ठीक हैं, उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह मजबूत हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. अभी हमारे लिए थोड़ा मुश्किल समय चल रहा है. इसलिए आप सबसे निवेदन है कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी ना फैलाएं. इस समय हमें सबसे ज्यादा आपकी दुआओं, सपोर्ट और पॉजिटिव सोच की जरूरत है. हमारे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद.’ अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…