Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

मुस्लिम पति संग Ramadan मना रही टीवी की संस्कारी बहू! इफ्तारी की फोटो देख भड़के लोग!

TV Actress: टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 22, 2026 19:55
Share :

TV Actress: टीवी की गोपी बहू बन कर घर-घर एक अलग पहचान बनाने वाली देवोलीना भट्टाचार्य एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. टीवी से दूर हो चुकी एक्ट्रेस देवोलीना अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में देवोलीना ने नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल देवोलीना भट्टाचार्य ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में देवोलीना अपने पति शाहनवाज और बेटे के साथ इफ्तारी करते हुए दिखाई दे रही हैं. टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ में देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, ‘यह रमजान कुछ अलग सा लग रहा है. मैं और ज्यादा प्यार और साथ महसूस कर रही हूं.’ इन तस्वीरों में देवोलीना ने टी-शर्ट पहनी है और दूसरी तस्वीर में वह स्लीवलेस ड्रेस में है. कुछ यूजर्स देवोलीना के कपड़े पहनने और बैठने के तरीके को देखकर भड़क गए. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 22, 2026 07:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.