Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sambhavna Seth Glows at Baby Shower : खत्म हुआ 10 साल का ‘इंतज़ार’, सेलिब्रेशन की तस्वीरें Viral !

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Sambhavna Seth इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ महीने पहले संभावना और उनके पति Avinash Dwivedi ने फैंस के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। अब हाल ही में कपल ने पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेहद खास अंदाज में बेबी शावर सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 24, 2026 12:29
Share :
Sambhavna Seth

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Sambhavna Seth इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ महीने पहले संभावना और उनके पति Avinash Dwivedi ने फैंस के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की खुशखबरी शेयर की थी। अब हाल ही में कपल ने पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेहद खास अंदाज में बेबी शावर सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। संभावना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शावर की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कपल पर जमकर प्यार लुटाया। तस्वीरों में 45 साल की संभावना पिंक फ्लोरल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं अविनाश मरून कुर्ता और व्हाइट पायजामे में काफी हैंडसम लगे। दोनों अपने आने वाले बेबी को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखे। बेबी शावर की डेकोरेशन ब्लू, पिंक और व्हाइट थीम पर रखी गई थी। एक तस्वीर में कपल अपने पेट डॉग्स संग पोज देता नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि संभावना और अविनाश ने लंबे संघर्ष के बाद सरोगेसी के जरिए इस खुशी को पाया है।

First published on: May 24, 2026 12:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola