Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Heart Attack से मशहूर एक्टर का निधन, मजबूर हुआ बेटा। मदद के लिये आगे आए Salman Khan के पिता !

शादाब खान ने हाल ही में खुलासा किया कि पिता अमजद खान के निधन के समय उनका परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा था। एक पॉडकास्ट में शादाब ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे समय में सलीम खान ने मदद का हाथ बढ़ाया और पूरा खर्च उठाया। शादाब ने कहा कि सलमान खान और उनका परिवार उस कठिन दौर में उनके सबसे बड़े सहारा बने थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 19, 2026 17:21
Share :
amjad khan

सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उनके पिता सलीम खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। दरअसल, दिवंगत अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान ने खुलासा किया कि उनके पिता के निधन के समय परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा था। शादाब खान ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब अमजद खान का निधन हुआ, तब उनके पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे। ऐसे कठिन समय में सलीम खान उनके परिवार के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने न केवल परिवार का साथ दिया, बल्कि अमजद खान के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च भी खुद उठाया। शादाब ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में सलमान खान और उनका परिवार लगातार उनके साथ खड़ा रहा। यह किस्सा सामने आने के बाद फैंस सलीम खान की इंसानियत और मददगार स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

First published on: May 19, 2026 05:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola