छोटे पर्दे की ‘सिमर’ यानी Dipika Kakar एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी बीमारी, दर्द या हेल्थ अपडेट नहीं, बल्कि परिवार में आई एक बड़ी खुशखबरी है। और ये गुड न्यूज़ खुद दीपिका ने नहीं, बल्कि उनकी ननद Saba Ibrahim ने फैंस के साथ शेयर की है।
इब्राहिम परिवार की बेटी सबा अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अब रूहान की बुआ सबा ने अपना नया घर खरीद लिया है, जिसकी खुशखबरी उन्होंने फैंस को दी। इतना ही नहीं, सबा ने अपने नए आशियाने की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सबा एक सफल इंफ्लुएंसर हैं। यूट्यूब व्लॉग्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए शानदार कमाई करती हैं। ऐसे में उनका ये नया घर अब चर्चा का विषय बन गया है।