Wednesday, 18 February, 2026

---विज्ञापन---

सोची समझी साजिश के चलते जेल गए Rajpal Yadav! सच्चाई सुन गुस्से से बौखलाए फैंस

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के वकील ने शिकायतकर्ता को लेकर एक ऐसी जानकारी शेयर की, जिसे सुन फैंस गुस्से से बौखला गए. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 18, 2026 18:32
Share :

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अब तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं, और बाहर आते ही उन्होंने हर उस शख्स का धन्यवाद किया जिसने इस मुश्किल भरे वक्त में उनका साथ दिया. राजपाल यादव ने साफ कहा कि उन्होंने कोर्ट का हमेशा सम्मान किया है. जब जो आदेश दिया गया उसका पालन किया गया. इसी बीच, राजपाल के वकील ने शिकायतकर्ता को लेकर एक ऐसी जानकारी शेयर की जिसे सुन फैंस गुस्से से बौखला गए.

उन्होंने कहा कि यह सब पैसों का मामला कभी था ही नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता जानबूझकर राजपाल को जेल भेजना चाहते थे. राजपाल यादव की जमानत के बाद शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी सारी बातें खुलकर बताई. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 18, 2026 06:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.