Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

इस स्टार किड ने कैमरे के सामने कर दी घिनौनी हरकत! वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Star Kid Video Viral: बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 1, 2026 16:24
Share :

Star Kid Video Viral: बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा रहा है. इस वायरल वीडियो में इस स्टार किड का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक्टर पहले तो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल उनका एक ऐसा रिएक्शन सामने आया, जिसने सबको हैरान कर दिया. ये स्टार किड कोई नहीं एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक स्मिता पाटिल है.

दरअसल, प्रतीक को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया, जहां वो अपनी बाइक पर स्टाइलिश राइडर लुक में दिखाई दिए. पैपराजी भी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने के लिए लगातार फोटो और वीडियोस ले रहे थे. लेकिन तभी अचानक कैमरों के सामने ही इस प्रतीक ने पैपराजी की ओर मिडिल फिंगर दिखा दी, और ये गंदा इशारा कैमरे में कैद हो गया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एक्टर का ऐसा बर्ताव देख लोग भी हैरान हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2026 04:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.