---विज्ञापन---

Mouni Roy and husband Suraj Nambiar unfollow each other । “4 महीने में ऐसा क्या हुआ…?” जानिए सबकुछ

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार खबरें वायरल हो रही हैं कि मौनी और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। इसी बीच जनवरी 2026 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 12, 2026 16:25
Share :
MOUNI ROY DIVORCE

टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार खबरें वायरल हो रही हैं कि मौनी और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। यहां तक कि दोनों के तलाक की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। दरअसल, इन खबरों को हवा तब मिली जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मौनी के इंस्टाग्राम पर सूरज के साथ आखिरी तस्वीरें अप्रैल 2024 की हैं। इसके बाद से दोनों ने साथ में कोई पोस्ट शेयर नहीं की। इसी बीच जनवरी 2026 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों मुंबई के बांद्रा में साथ नजर आ रहे हैं। मौनी सीढ़ियों से उतरते वक्त सूरज का हाथ पकड़े दिखती हैं, वहीं सूरज भी उनका पूरा ख्याल रखते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस हैरान हैं कि आखिर सिर्फ 4 महीनों में ऐसा क्या हुआ कि रिश्ते में अलगाव की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 04:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.