Salman Khan: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट 4 दिसंबर घोषित करने के साथ ही उन तमाम अफवाहों की धज्जियां उड़ा दीं, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार के दबाव में फिल्म की स्क्रिप्ट दोबारा लिखी गई है. भाईजान ने अपने सिग्नेचर अंदाज में कहा कि ‘स्क्रिप्ट दोबारा लिखने की बात बिल्कुल बकवास है, मैं लेट नहीं हूं बल्कि वीएफएक्स (VFX) लेट है.’
‘स्क्रिप्ट दोबारा लिखने की बात बकवास है’
फिल्म की कहानी और सरकार के दबाव में बदलाव की खबरों पर सफाई देते हुए सलमान खान ने कहा, “स्क्रिप्ट दोबारा लिखो, ये सब बकवास बातें हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. हमने भारतीय सेना और उनके परिवारों के संघर्ष पर एक खूबसूरत फिल्म बनाई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों के लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है.”
‘मैं लेट नहीं हूं, इस बार वीएफएक्स लेट है’
फिल्म ‘मातृभूमि’ पहले अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन लगातार इसकी रिलीज टलती रही. अब सुपरस्टार ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया कि फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. देरी के पीछे की वजह बताते हुए सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार उनकी वजह से देरी नहीं हुई, बल्कि वीएफएक्स काम पूरा होने में वक्त लगा है.
‘मेरी सैक्सी ब्यूटी’ गाने की सिचुएशन का किया खुलासा
हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘मेरी सैक्सी ब्यूटी’ को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो उन्हें समझ आएगा कि यह गाना वहां बिल्कुल सही फिट बैठता है. फिल्म में एक सीन है, जहां सभी आर्मी ऑफिसर्स अपनी-अपनी पत्नियों की तारीफ करते हैं, उसी सिचुएशन में यह गाना आता है.
फिल्म का टाइटल बदलने पर हिमेश रेशमिया को दिया धन्यवाद
फिल्म का नाम पहले सोशल मीडिया पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया जा रहा था. इस पर सलमान ने क्लैरिफाई किया कि क्लैप बोर्ड पर ऐसे ही वर्किंग टाइटल लिख दिया गया था. हमें पता था कि वह नाम नहीं रहेगा. नया नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ हमें हिमेश रेशमिया के बनाए गाने के बोल से मिला है, जिसके लिए हिमेश का धन्यवाद.
4 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाके के लिए तैयार
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह फिल्म देशभक्ति, एक्शन और इमोशन से भरपूर है. ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद भी सलमान के फैंस के बीच 4 दिसंबर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.