Salim Khan’s Health Update: बॉलीवुड के फेमस राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती हॉस्पिटल इस वक्त हॉटस्पॉट बना हुआ है. यही वह जगह है जहां से हर कोई खुशखबरी आने का इंतजार कर रहा है. कुछ समय पहले ही हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कंफर्म किया था कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वहीं, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स के ट्रीटमेंट को वह अच्छे से रिस्पांस कर रहे हैं और आज वह हॉस्पिटल से निकलकर वापस अपने घर लौट सकते हैं.
हालांकि परिवार या फिर हॉस्पिटल की तरफ से ऐसी कोई भी जानकारी अभी तक शेयर नहीं की गई है. दरअसल सलीम खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज को लेकर बीते दिनों एक्टर एजाज खान ने मीडिया से बात की थी. एजाज ने बताया कि सलीम खान की हालत पहले से बेहतर है और सब कुछ इसी तरह ठीक रहा तो उन्हें सोमवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…