Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara Singh Sets Record: अक्षरा सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सॉन्ग ‘डोंट टच माय हैंड’ ने बटोरे इतने व्यूज

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में भोजपुरी डीवा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए जानते है पूरी खबर: View this post on […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में भोजपुरी डीवा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए जानते है पूरी खबर:

दरअसल बीते दिनों अक्षरा सिंह का सॉन्ग ‘डोंट टच माय हैंड’ (Dont Touch My Hand) रिलीज हुआ था। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। अब हाल ही में इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर 300 मिलियन व्यूज पूरे किए हैं। इस सॉन्ग की बात करें तो अक्षरा सिंह ने इसे अपनी आवाज में गाया है। इसके बोल लिखे हैं अरविंद निषाद ने।

और पढ़िएBhojpuri New Song: प्रेमिका के चक्कर में ‘सेंट्रल जेल’ पहुंचे रितेश पांडे, जानें पूरा मामला

इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज नजर आया है। फैंस के बीच यह सॉन्ग बेहद पॉपुलर है।आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के अलावा अक्षरा सिंह बिग बॉस OTT (Bigg Boss OTT) में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में आने के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला।

और पढ़िएBHOJPURI SONG: खेसारी लाल यादव का गाना ‘छू के छोड़ देला’ ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस पंजाबी गाने ‘लॉन्ग लाची’ (Laung Laachi) के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थीं। इसके अलावा अक्षरा सिंह हाल ही में ‘सॉन्ग रॉकेट जवानी’ में भी दिखी थीं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 22, 2022 11:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.