Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

कौन है अहान पांडे का सबसे छोटा फैन?, जिसके साथ वायरल हो रही Saiyaara स्टार की फोटो

Who is Ahan Pandey's Youngest Fan: फिल्म 'सैयारा' के स्टार अहान पांडे की अपने सबसे छोटे फैन के साथ फोटो वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कि आखिरकार अहान पांडे का सबसे छोटा फैन कौन है?

Who is Ahan Pandey's youngest fan

Who is Ahan Pandey’s Youngest Fan?: फिल्म ‘सैयारा’ जैसे ही रिलीज हुई है, वैसे ही अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए। एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ रही है। दोनों डेब्यू स्टार के कई लोग दीवाने हो गए हैं। लेकिन अहान पांडे की फैन लिस्ट में एक ऐसा है जो उनके दिल के बेहद करीब है। अहान पांडे की अपने इस नन्हें फैन के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कि आखिरकार अहान पांडे का सबसे छोटा फैन कौन है।

अहान पांडे की फैन के साथ फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे की अपने नन्हें फैन के साथ कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अहान पांडे का ये छोटा-सा फैन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसके साथ अहान की बॉन्डिंग भी काफी शानदार लग रही है। दरअसल, अहान पांडे का ये छोटा-सा फैन कोई और नहीं बल्कि उनका भतीजा है।

---विज्ञापन---

अहान पांडे का सबसे छोटा फैन कौन?

अहान पांडे की बहन अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रिवर और अहान की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिवर अपने मामा अहान के साथ क्यूट और स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नन्हे रिवर की सफेद टी-शर्ट पर आगे ‘कृष कपूर इज माय फ्रेंड’ और पीछे ‘सैयारा’ लिखा हुआ है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘अहान पांडे मेरे अंकल हैं, लेकिन कृष कपूर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।’ बता दें कि सैयारा में अहान का रील नाम कृष कपूर है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो 7 सेलिब्रिटी कपल? जो लेंगे Pati-Patni Aur Panga में हिस्सा, जानें पूरी डिटेल

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मालूम हो कि अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, इस फिल्म को दो नई फिल्में, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2, का सामना करना पड़ेगा।

First published on: Jul 31, 2025 03:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.