Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: विजय देवरकोंडा संग शिल्पी राघवानी ने मचाई ‘आफत’, किया जबरदस्त डांस

Video: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म लाइगर इस वक्त चर्चाओं में बनीं हुई है। हालहीं में इस फिल्म का गाना ‘आफत’ (Aafat Song Out) रिलीज हुआ है जिसमें विजय-अनन्या की जोड़ी ने तहलका मचा दिया। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी हैं। वहीं अब एक वीडियो […]

---विज्ञापन---

Video: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म लाइगर इस वक्त चर्चाओं में बनीं हुई है। हालहीं में इस फिल्म का गाना ‘आफत’ (Aafat Song Out) रिलीज हुआ है जिसमें विजय-अनन्या की जोड़ी ने तहलका मचा दिया। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी हैं। वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विजय देवरकोंडा भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) संग ‘आफत’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को शिल्पी राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते है कि शिल्पी राघवानी एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda And Shilpi Raghwani Dance) संग उनके गाने पर जमकर मटका रही हैं। दोनों का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में, ‘बहुत अच्छा लगा आपसे मिल के’ लिखा। वहीं वीडियो को अब तक 44 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – Video: भोजपुरी बाला आम्रपाली दुबे बनीं नागिन, एक्ट्रेस ने शेयर किया खास वीडियो

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – Bhopuri: नीलम गिरी ने दिखाए कातिल मूव्स, फैंस हुए पानी-पानी

---विज्ञापन---

 

दोनों का सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो कोई विजय देवरकोंडा और शिल्पी राघवानी को ‘गदर’ कह रहा है तो कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं दोनों की कैमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। आपको बता दें, विजय फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में पटना गए थे और इसी दौरान विजय की मुलाकात शिल्पी से इवेंट में हुई।

---विज्ञापन---

‘लाइगर’ से एक्टर विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को पुरी जगन्नाध ने डायरेक्टर किया है। इस फिल्म से माइक टाइसन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘लाइगर’ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे जो कि 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

 

---विज्ञापन---

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

---विज्ञापन---

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 07, 2022 11:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola