---विज्ञापन---

Physics Teacher फेम एक्टर Sumukha शादी के बंधन में बंधे, गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Actor Sumukha Wedding: फिल्म 'साइको टीचर' के फेमस एक्टर सुमुखा ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड मैत्री उका के साथ शादी के सात फेरे लिए है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Actor Sumukha Wedding: हिट फिल्म ‘फिजिक्स टीचर’ के एक्टर सुमुखा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का ये हेंडसम एक्टर अब शादी के बंधन में बंध गया है. एक्टर सुमुखा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मैत्री उका के साथ शादी के सात फेरे लिए है. सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि सुमुखा ने मैत्री के साथ शादी के सात फेरे ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे लिए हैं. एक्टर ने खुद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. इसके बाद से इस नवविवाहित जोड़े को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही है.

सुमुखा की शादी

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सुमुखा की ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान हुई, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे. एक्टर की शादी का फंक्शन ऋषिकेश के शांत वातावरण में आयोजित किया गया. सुमुखा और मैत्री लगभग 7 साल एक दूसरे के साथ हैं. दोनों ने ही अपने बिजी प्रोफेशनल लाइफ अलग-अलग करियर के बावजूद अपना रिश्ता स्थिर बनाए रखा और आज शादी के बंधन में बंध गए हैं.

---विज्ञापन---

शादी की तस्वीरें वायरल

सुमुखा की पत्नी बनी मैत्री उका ने आइवरी फिल्म्स के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है. जिसके बाद से ही लोग इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाइयां देने लगे. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘मेरी पसंदीदा तस्वीरें… भगवान भला करे.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सचमुच बहुत खूबसूरत.’ वहीं, कुछ लोगों ने फोटोग्राफी की तारीफ करते हुए कहा, ‘कितनी खूबसूरत और सदाबहार तस्वीरें! कमाल की क्लिक्स.’

कौन हैं सुमुखा और मैत्री उका?

बता दें कि सुमुखा की पत्नी मैत्री उका एक फेमस आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्होंने मुंबई की कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है. वहीं, एक्टर सुमुखा ने फिल्म ‘फिजिक्स टीचर’ और ‘मनदा कदलू’ जैसी फिल्मों से कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है.

First published on: Apr 06, 2026 10:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.