---विज्ञापन---

Allu Sirish Pre-wedding Reception: अल्लू अर्जुन के भाई के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, गिफ्ट लेकर पहुंचे राम चरण और नागार्जुन

Allu Sirish Pre-wedding Reception: 'पुष्पा' स्टार अल्लु अर्जुन के छोटे भाई अल्लु सिरिश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार्स का जमावड़ा लगा.

Allu Sirish Pre-wedding Reception: तेलुगु सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लु अर्जुन के घर पर इस समय शादी का जश्न चल रहा है. अल्लु अर्जुन के छोटे भाई अल्लु सिरिश 6 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से शादी करने वाले हैं. इससे पहले अल्लु परिवार ने अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की प्री-वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी थी. जिसमें टॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और होने वाले दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट और अशीर्वाद दिया है. जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अल्लू सिरिश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन

अल्लू परिवार ने हैदराबाद के कोकापेट स्थित अपने अपने फैमिली अल्लू स्टूडियो में 2 मार्च 2026 को तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की प्री-वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें तेलुगु सिनेमा के कई स्टार्स ने शिरकत की. सोमवार की रात को ये इस बड़ा सा स्टूडियो फिल्मी सितारों के आने से जगमगा उठा. देखते ही देखते प्री-वेडिंग रिसेप्शन टॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों की महफिल में तब्दील हो गया.

---विज्ञापन---

रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की प्री-वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, एक्टर राम चरण, राणा दग्गुबाती, नागार्जुन, नानी, एटली, बेसिल जोसेफ, रवि तेजा, नंदमुरी बालकृष्ण, मोहन बाबू, सुकुमार, जगपति बाबू, नागा चैतन्य, वरुण तेज, निहारिका कोनिडेला, साई धर्म तेज और पांजा वैष्णव तेज और राजेंद्र प्रसाद जैसे सितारें शामिल हुए. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और निर्माता नागेंद्र बाबू भी इस पार्टी में शामिल हुए. इन सभी मेहमानों का अल्लू-रेड्डी परिवार के सदस्यों ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. हालांकि, इस पार्टी में नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला शामिल नहीं हुईं.

अल्लु सिरिश का पेली कोडुकु

बता दें कि हाल ही में अल्लु सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी का पारंपरिक पेली कोडुकु समारोह हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शामिल हुए थे. इसके अलावा, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी, राम चरण और उपासना कोनिडेला ने भी इस प्राइवेट सेरेमनी में हिस्सा लिया था, जिसकी एक वीडियो अल्लू सिरिश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

First published on: Mar 03, 2026 10:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.