YouTuber Saba Ibrahim: फेमस व्लॉग यूट्यूबर सबा इब्राहिम इस समय अपने रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ के बंद होने की वजह चर्चा में छाई हुई है. हर कोई कह रहा है कि सबा इब्राहिम ने अपना रेस्टोरेंट LPG गैस की कमी के कारण बंद किया है. लेकिन, इसके अलावा एक और वजह है कि जिसके कारण ‘खुशामदीद’ को बंद करना पड़ा. सबा इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में बताया में कि उन्होंने अपने मुंबई में वाले रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ को 15 से 20 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने ऐसा करने की बड़ी वजहें भी बताई.
रेस्टोरेंट बंद करने का ऐलान
सबा इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में पति खालिद नियाज के साथ बैठकर अचानक एक बड़ी घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ को कुछ कारण से बंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे और आप सभी के लिए बहुत सेड न्यूज है. हमें अपना रेस्तरां बंद करना पड़ रहा है. हम इसे क्यों बंद कर रहे हैं? सबसे पहले, हमें पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और दूसरा कारण हैं चूहें.’
चुहों ने किया नाक में दम
सबा इब्राहिम ने कहा, ‘इसके अलावा, सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है. हम पूरे समय स्ट्रेस में हैं कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है. ये परेशानी सबके साथ हो रही है, हमारे आस-पास के रेस्टोरेंट भी 2-3 दिन से बंद हैं. लेकिन चलो, कोई न कोई रास्ता निकलेगा. लेकिन हमारे रेस्टोरेंट में चूहें घूस आए हैं, जिसे देखने के बाद हमने फैसला किया कि हम इसे (रेस्टोरेंट) इस तरह तो नहीं चला सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा रिस्की है. इसलिए हमने रेस्तरां को 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है, जो एक बहुत बड़ा फैसला है.’
कौन हैं सबा इब्राहिम?
बता दें कि सबा इब्राहिम मुंबई की रहने वाली यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं. वो टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद हैं. यूट्यूबर सबा इब्राहिम अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स को लेकर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं.