Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Abhishek Malhan के घर जल्द बजेगी शहनाई, कौन हैं होने वाली भाभी रुचिका राठौड़?

Nischay Malhan Ruchika Rathore: अभिषेक मल्हान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। फुकरा इंसान के भाई ट्रिगर्ड इंसान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है।

---विज्ञापन---

Nischay Malhan gets engaged to Ruchika Rathore
Nischay Malhan

Nischay Malhan Ruchika Rathore: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। फुकरा इंसान के भाई ट्रिगर्ड इंसान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है और उनकी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिषेक और उनके भाई निश्चय दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

निश्चय ने दिखाई इंगेजमेंट की तस्वीरें (Nischay Malhan Ruchika Rathore)

जाने-माने यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काले रंग की शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं और उनकी मंगेतर रुचिका राठौर ने खूबसूरत लहंगा पहन रखा है। निश्चय की सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलैरिटी है और उनकी सगाई की तस्वीरें देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं रुचिका राठौर? (Nischay Malhan Ruchika Rathore)

निश्चय मल्हान और उनकी मंगेतर रुचिका राठौर दोनों की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं और वो साथ में काफी जच रहे हैं। बता दें कि रुचिका राठौर एक वीडियो एडिटर हैं, वो निश्चय की मां डिंपल मल्हान के चैनल पर जाने वाले व्लॉग के लिए कंटेंट एडिट करने में सबसे खास रोल निभाती हैं। ऐसे में साफ है कि रुचिका अपनी होने वाली सासू मां  डिंपल के काफी करीब हैं।

---विज्ञापन---

निश्चय मल्हान की तगड़ी है फॉलोइंग

निश्चय मल्हान एक बेहतरीन यूट्यूबर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 10.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। निश्चय मल्हान और उनके छोटे भाई अभिषेक मल्हान दोनों ही यूट्यूबर हैं, लेकिन निश्चय की पॉपुलैरिटी अपने भाई से कई गुना है। अभिषेक मल्हान को बिग बॉस ओटीटी 2 से फेम मिला है और उनकी भी अब फैन फॉलोइंग कई गुना है। बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान और मनीषा की दोस्ती को लोगों ने बहुत पसंद किया था और अभी भी दोनों की दोस्ती बरकरार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Netflix की हिट सीरीज में कैसे किए जानलेवा स्टंट? Gurmeet Choudhary का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---
First published on: Dec 07, 2024 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola